Search

 
 
 

Jamshedpur News : ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ केमिस्टों की हड़ताल, DC को PM के नाम सौंपा ज्ञापन

जमशेदपुर में बुधवार को ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्ट और ड्रगिस्ट्स ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की. ऑल इंडिया ऑर्गेनाईजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर आयोजित इस राष्ट्रव्यापी बंद का असर शहर में भी साफ देखने को मिला. अधिकांश दवा दुकानों के शटर बंद रहे और केमिस्टों ने आंदोलन को समर्थन दिया.
 

Jamshedpur :  जमशेदपुर में बुधवार को ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्ट और ड्रगिस्ट्स ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की. ऑल इंडिया ऑर्गेनाईजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर आयोजित इस राष्ट्रव्यापी बंद का असर शहर में भी साफ देखने को मिला. अधिकांश दवा दुकानों के शटर बंद रहे और केमिस्टों ने आंदोलन को समर्थन दिया.

 

जमशेदपुर केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के नेतृत्व में दवा दुकानदारों ने ऑनलाइन दवा कंपनियों की कार्यप्रणाली के खिलाफ विरोध जताया. केमिस्टों का कहना है कि बिना वैध और सत्यापित डॉक्टर के पर्चे के दवाओं की ऑनलाइन बिक्री और होम डिलीवरी जनस्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही है. साथ ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भारी छूट देकर दवाएं बेचे जाने से छोटे और लाइसेंसधारी दवा विक्रेताओं का कारोबार प्रभावित हो रहा है.

 

हड़ताल के दौरान केमिस्ट संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम डीसी को एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त नियम लागू करने, अवैध बिक्री पर रोक लगाने और छोटे दवा व्यवसायियों के हितों की रक्षा करने की मांग की गई.

 

संगठन के अध्यक्ष पंकज छाबड़ा ने कहा कि देशभर के लाखों छोटे केमिस्ट अपनी आजीविका को लेकर चिंतित हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द ठोस कदम नहीं उठाती है, तो आने वाले समय में आंदोलन को और बड़ा रूप दिया जाएगा.

 

हड़ताल के कारण शहर के कई इलाकों में लोगों को दवा खरीदने में परेशानी हुई. हालांकि आपातकालीन सेवाओं से जुड़ी कुछ दवा दुकानों को खुला रखा गया था, ताकि गंभीर मरीजों को दिक्कत न हो. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही