Search

 
 
 

Ranchi News : जनवरी महीने से DA नहीं मिलने पर BSNL-MTNL पेंशनर्स का धरना

बीएसएनएल (BSNL) और एमटीएनएल (MTNL)  पेंशनर्स एसोसिएशन की संयुक्त पहल पर आज शहीद चौक स्थित दूरसंचार विभाग के नियंत्रक संचार लेखा कार्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों का जनवरी से अब तक का महंगाई भत्ता (डीए) देने की मांग की.
 

Ranchi :   बीएसएनएल (BSNL) और एमटीएनएल (MTNL)  पेंशनर्स एसोसिएशन की संयुक्त पहल पर आज शहीद चौक स्थित दूरसंचार विभाग के नियंत्रक संचार लेखा कार्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों का जनवरी से अब तक का महंगाई भत्ता (डीए) देने की मांग की.

 


पेंशनर्स का कहना है कि केंद्र सरकार के दूरसंचार विभाग ने जनवरी महीने से सेवानिवृत्त कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) रोक दिया है. इस मुद्दे को लेकर पहले भी कई बार प्रदर्शन किया गया. लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई पहल नहीं की गई है. इससे पेंशनर्स में भारी नाराजगी और असंतोष है.

 

इसी के विरोध में बड़ी संख्या में पेंशनर्स धरने में शामिल हुए और सरकार से जल्द महंगाई भत्ता जारी करने की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा.  

 

धरना कार्यक्रम का नेतृत्व शशि कांत प्रसाद, महिपाल सिंह, चंद्र देव प्रसाद, सगीर अहमद, नरेश लाल और एच. पी. चौधरी समेत कई नेताओं ने किया.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही