Latehar : प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में बुधवार के भाजपा ग्रामीण पूर्वी, पश्चिमी और नगर मंडल के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम में किसानों के साथ की गई वादाखिलाफी, विश्वासघात और किसान विरोधी नीतियों की आलोचना की गई.
भाजपा नेताओं ने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी है. वह चुनाव के पहले किए गए अपने वायदों को पूरा नहीं कर सकी है. कहा कि धान की खरीद नहीं हो पा रही है. जिन किसानों का धान खरीदा गया है, उनका अब तक भुगतान नहीं किया गया है. किसानों को धान का वाजिब मूल्य नहीं मिल पा रहा है. धरना प्रदर्शन के बाद भाजपा नेताओं ने बीडीओ मनोज कुमार तिवारी को राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता सह वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव रंजन पांडेय, जिला उपाध्यक्ष रेणु देवी, जिला मंत्री आशा देवी, प्रखंड प्रमुख परशुराम लोहार, मंडल अध्यक्ष अवधेश चंद्रवंशी, मंडल महामंत्री दीपक पासवान, मदन प्रसाद, दिलेश्वर प्रसाद गणेश सिंह, शिवपूजन प्रसाद, भुनेश्वर सिंह और विजय कुमार साहू मौजूद रहे.
इसके अलावा धरना में संजय कुमार सिंह, ओम प्रकाश सिंह चेरो, संजीत कुमार सिंह, लीलावती देवी, लक्ष्मी देवी, विपिन यादव, महेश उरांव, रामदेव उरांव, बुधन भुईयां, वीरेंद्र उरांव, महेश्वर उरांव, रविंद्र उरांव सहित बड़ी संख्या में किसान एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment