Search

 
 
 

EXCLUSIVE : एके-47 हथियार सहित कई इनामी नक्सली 21 को पुलिस मुख्यालय में करेंगे आत्मसमर्पण

झारखंड पुलिस मुख्यालय में कल (21 मई) को होने वाले नक्सलियों के आत्मसमर्पण कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. मुख्यालय परिसर में अभी से ही टेंट लगाने और मंच तैयार करने का काम शुरू हो गया है.
 
  • अभी से शुरू हुई तैयारियां; टेंट लगना शुरू

Ranchi : झारखंड पुलिस मुख्यालय में कल (21 मई) को होने वाले नक्सलियों के आत्मसमर्पण कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. मुख्यालय परिसर में अभी से ही टेंट लगाने और मंच तैयार करने का काम शुरू हो गया है.

 

सूत्रों के अनुसार, 20 से अधिक नक्सली एके-47 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौट सकते हैं. कार्यक्रम को लेकर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं. मुख्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है.

 

बताया जा रहा है कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में कई इनामी उग्रवादी भी शामिल हो सकते हैं. हाल के दिनों में सुरक्षा बलों के लगातार अभियान और दबाव के कारण नक्सली संगठनों को बड़ा नुकसान हुआ है, जिसके बाद आत्मसमर्पण का सिलसिला तेज हुआ है. पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यह आत्मसमर्पण कार्यक्रम राज्य में नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी उपलब्धि साबित हो सकता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही