Search

 
 
 

Ramgarh News : डीसी ने आंगनबाड़ी केंद्रों में व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

उपायुक्त ऋतुराज के द्वारा बुधवार पतरातू ब्लॉक मोड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया
 

Ramgarh  : उपायुक्त ऋतुराज के द्वारा बुधवार पतरातू ब्लॉक मोड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने केंद्र की व्यवस्थाओं, बच्चों को मिलने वाले पोषाहार, स्वास्थ्य जांच और पठन-पाठन की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया.

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों के बीच उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं में पाई गई कमियों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों और आंगनबाड़ी कर्मियों को व्यवस्था में तत्काल सुधार करने के संबंध में कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए.

 

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बच्चों को मीनू के अनुसार ही प्रतिदिन गुणवत्तापूर्ण पोषाहार दिया जाए. साथ ही केंद्र पर पीने के साफ पानी, क्रियाशील शौचालय, बिजली की व्यवस्था और साफ-सफाई को अविलंब दुरुस्त करने की बात कही. उन्होंने पोषण ट्रैकर ऐप पर शत-प्रतिशत ससमय एंट्री सुनिश्चित करने तथा खेल-खेल में शिक्षा (प्री-स्कूल एजुकेशन) देने का भी निर्देश दिया.

 

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र हमारे बच्चों के भविष्य की नींव हैं. बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा के साथ किसी भी स्तर पर लापरवाही अक्षम्य होगी. सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी और महिला पर्यवेक्षिकाएं नियमित रूप से क्षेत्रों का दौरा कर अनुश्रवण सुनिश्चित करें. लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी.निरीक्षण के दौरान मुख्य रुप से उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल ,प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा रवींद्र कुमार गुप्ता ,प्रखंड विकास पदाधिकारी साहित अन्य उपस्थित थे.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही