Search

 
 
 

Entertainment News : ट्विशा-दीपिका की मौत पर छलका कंगना रनौत का दर्द, बोलीं...

हाल ही में कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए शादीशुदा महिलाओं की जिंदगी, उनकी सुरक्षा को लेकर बड़ा संदेश दिया. यह पोस्ट भोपाल और ग्रेटर नोएडा में सामने आए दो दर्दनाक मामलों ट्विशा शर्मा और दीपिका नागर की मौत के बाद सामने आया है
 

Lagatar desk : हाल ही में कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए शादीशुदा महिलाओं की जिंदगी, उनकी सुरक्षा को लेकर बड़ा संदेश दिया. यह पोस्ट भोपाल और ग्रेटर नोएडा में सामने आए दो दर्दनाक मामलों ट्विशा शर्मा और दीपिका नागर की मौत के बाद सामने आया है, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया है.

 

Kangana ranaut post

दो घटनाओं ने देश को झकझोर कर रख दिया 


भोपाल में रहने वाली 31 वर्षीय ट्विशा शर्मा अपने घर में मृत पाई गई. बताया गया कि वह करीब दो महीने की गर्भवती थीं. परिवार ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से वह मानसिक तनाव और प्रताड़ना का सामना कर रही थी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अब तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.

 

वहीं, ग्रेटर नोएडा की 24 वर्षीय दीपिका नागर की मौत ने भी लोगों को हिला दिया. परिवार का आरोप है कि शादी के बाद दहेज को लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा था और उनके साथ मारपीट भी की गई. शादी को अभी डेढ़ महीना ही हुआ था.

 

 

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की सलाह

इन घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना रनौत ने अपने पोस्ट में लिखा कि समाज में आज भी शादी के बाद बेटियों को अकेला छोड़ दिया जाता है. उन्होंने कहा कि कई पढ़ी-लिखी महिलाएं भी कठिन परिस्थितियों में अपने परिवार से मदद मांगती हैं, लेकिन अक्सर उनकी आवाज अनसुनी रह जाती है.

 

कंगना ने महिलाओं को सलाह दी कि शादी से पहले उन्हें आर्थिक और मानसिक रूप से आत्मनिर्भर बनना चाहिए. उनके मुताबिक, एक मजबूत करियर और अपनी पहचान किसी भी रिश्ते से ज्यादा जरूरी है.

 

 

खुद की हीरो बनें कंगना का संदेश

अपने पोस्ट में कंगना ने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें अपनी जिंदगी खुद बनानी होगी. उन्होंने लिखा कि किसी दूसरे इंसान पर पूरी तरह निर्भर होने के बजाय महिलाओं को अपने सपनों, करियर और आत्मसम्मान को प्राथमिकता देनी चाहिए.उन्होंने यह भी कहा कि जिंदगी में सबसे ज्यादा मायने यह रखता है कि आप क्या हैं और क्या बनना चाहती हैं, न कि आपकी पहचान किससे जुड़ी हुई है.

 

ट्विशा शर्मा केस परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

जानकारी के मुताबिक, ट्विशा शर्मा की शादी करीब एक साल पहले भोपाल के वकील समर्थ शर्मा से हुई थी. उनके ससुर रिटायर्ड जज और सास पूर्व न्यायिक अधिकारी बताई जा रही हैं.ट्विशा के भाई मेजर हर्षित शर्मा ने दावा किया कि बहन ने मौत से पहले उन्हें फोन कर अपनी परेशानियों के बारे में बताया था. परिवार का कहना है कि शादी के बाद से वह लगातार दबाव में थीं.

 

दीपिका नागर केस दहेज प्रताड़ना का आरोप

दूसरी ओर, दीपिका नागर के परिवार का आरोप है कि शादी में भारी खर्च के बावजूद ससुराल पक्ष की ओर से दहेज की मांग जारी थी. परिवार के मुताबिक, इसी प्रताड़ना से परेशान होकर दीपिका ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही