Search

 
 
 

Entertainment News : अस्पताल के बाहर पैपराजी पर भड़के सलमान खान, वीडियो वायरल

इन दिनों सलमान खान लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अस्पताल के बाहर नजर आ रहे हैं
 

Lagatar desk : इन दिनों सलमान खान लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अस्पताल के बाहर नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही वहां मौजूद पैपराजी ने उनका नाम पुकारते हुए शोर मचाना शुरू किया, सलमान खान नाराज हो गए और उन्होंने पलटकर सबको घूरते हुए पूछा -क्या आप लोगों में सेंस है

 

 

अस्पताल के बाहर क्यों नाराज हुए सलमान

वायरल वीडियो में सलमान खान अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ अस्पताल से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं. इसी दौरान नीचे मौजूद पैपराजी लगातार उनका नाम पुकारने लगे. तेज शोर-शराबे से परेशान होकर सलमान ने नाराजगी जताई. उनका गुस्सा देखकर कुछ फोटोग्राफर्स ने तुरंत माफी भी मांगी और वहां से हट गए.हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि सलमान किस वजह से अस्पताल पहुंचे थे और उनकी नाराजगी की असली वजह क्या थी.

 

फैंस को हुई सलमान की सेहत की चिंता

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि पैपराजी का करियर खतरे में है, वहीं कई फैंस ने सलमान खान की सेहत को लेकर चिंता जताई. एक यूजर ने कमेंट किया, सलमान खान काफी पतले लग रहे हैं.

 


सलमान खान का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान आखिरी बार फिल्म सिकंदर में नजर आए थे. अब वह अपनी आगामी फिल्म मातृभूमि को लेकर चर्चा में हैं, जिसका निर्देशन अपूर्वा लखिया कर रहे हैं. फिल्म में उनके साथ चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी.इसके अलावा सलमान खान के पास नयनतारा के साथ एक और फिल्म भी है, जिसका टाइटल अभी सामने नहीं आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2026 में शुरू हो चुकी है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही