Search

 
 
 

Giridih News : सिहोडीह पुराने पुल के नीचे नाबालिग लड़की का शव बरामद, इलाके में सनसनी

नगर थाना क्षेत्र के सरिसिया सिहोडीह पुराने पुल के नीचे बुधवार की सुबह एक नाबालिग लड़की (17 वर्षीय) का शव पानी में उपलता मिला है. मृतिका की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिरिसिया निवासी योगेश दास की पुत्री पायल कुमारी के रूप में हुई है.
 

Giridih : नगर थाना क्षेत्र के सरिसिया सिहोडीह पुराने पुल के नीचे बुधवार की सुबह एक नाबालिग लड़की (17 वर्षीय) का शव पानी में उपलता मिला है. मृतिका की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिरिसिया निवासी योगेश दास की पुत्री पायल कुमारी के रूप में हुई है.

 

शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और  मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. इसके बाद नगर थाना की पुलिस को जानकारी दी गई. सूचना पाकर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

 

Uploaded Image

 

बताया गया कि पायल आस पास के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपनी पढ़ाई का खर्च निकालती थी. परिजनों के अनुसार, पायल 18 मई से लापता थी. परिवार वालों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया. इसके बाद थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. 

 

बताया जा रहा है कि घर से निकलने के बाद पायल की आखिरी बार फोन पर बातचीत हुई थी, जिसमें उसने कहा था कि वह 10 मिनट में घर पहुंच रही है. इसके कुछ देर बाद ही उसका मोबाइल फोन बंद हो गया. 


परिजन लगातार रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश कर रहे थे. इसी बीच बुधवार की सुबह किसी व्यक्ति ने पुराने पुल के नीचे एक युवती का शव मिलने की सूचना दी. सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे, जहां शव की पहचान पायल कुमारी के रूप में की गई. शव को देखते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है. फिलहाल युवती की मौत कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस कॉल डिटेल और अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है, ताकि घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही