Search

 
 
 

Ranchi News :  टोटो चालक से मारपीट व लूटपाट का आरोप, सदर थाना में मामला दर्ज

जिले के सदर थाना क्षेत्र में टोटो चालक के साथ मारपीट, गाली-गलौज और लूटपाट का मामला सामने आया है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
 

Ranchi : जिले के सदर थाना क्षेत्र में टोटो चालक के साथ मारपीट, गाली-गलौज और लूटपाट का मामला सामने आया है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

 

थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, कोकर बैंक कॉलोनी निवासी रोहित महतो मंगलवार सुबह अपने टोटो से जा रहा था. आरोप है कि इसी दौरान कोकर चौक के पास अमन कुमार सिंह और शिवम कुमार सिंह ने उसे रोक लिया. 


रोहित महतो का आरोप है कि तोताबाड़ी इलाके के रहने वाले दोनों युवकों ने पहले गाली-गलौज की और फिर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. साथ ही उसका टोटो भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया. पीड़ित का आरोप है कि दोनों ने उसकी चांदी की चेन, घड़ी और 500 रुपये छीन लिए.

 

शिकायत में यह भी कहा गया है कि दोनों आरोपी नशे की हालत में थे और जान से मारने की धमकी दे रहे थे. घटना के बाद वह सदर थाना पहुंचा और लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.  पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही