Search

 
 
 

Dhanbad News : जिला परिषद कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

जिला परिषद कार्यालय में बुधवार को पहली बार एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.  इस शिविर का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने फीता काटकर किया.
 
  •  थैलेसीमिया मरीजों के लिए जुटाया गया रक्त

Dhanbad : जिला परिषद कार्यालय में बुधवार को पहली बार एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.  इस शिविर का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने फीता काटकर किया.

 

इस अवसर पर जिला परिषद कार्यालय के कर्मियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया.रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों सहित अन्य जरूरतमंद लोगों के लिए पर्याप्त मात्रा में रक्त संग्रह करना था. 


शिविर के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया. आयोजन स्थल पर स्वास्थ्यकर्मियों की टीम मौजूद रही जिन्होंने रक्तदाताओं की जांच के बाद सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया. जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने कहा कि रक्त की कमी के कारण कई मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता खासकर थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों को नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता होती है.

 

इसी को ध्यान में रखते हुए जिला परिषद कार्यालय में पहली बार रक्तदान शिविर आयोजित किया गया ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके.उन्होंने कहा कि अक्सर SNMMCH में भर्ती मरीजों के परिजन रक्त की व्यवस्था को लेकर उनसे संपर्क करते हैं .ऐसे मामलों में वे अस्पताल प्रबंधन से समन्वय स्थापित कर मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर मदद दिलाने का प्रयास करती हैं. उन्होंने यह भी कहा कि जिला परिषद का उद्देश्य केवल प्रशासनिक कार्यों तक सीमित नहीं है बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़कर लोगों की मदद करना भी है.


शारदा सिंह ने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है.एक यूनिट रक्त किसी गंभीर मरीज के लिए नई जिंदगी साबित हो सकती है.उन्होंने युवाओं से आगे आकर ऐसे सामाजिक अभियानों में भाग लेने की अपील की.

 

शिविर में मौजूद लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सरकारी कार्यालयों में इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होने से लोगों में जागरूकता बढ़ती है और जरूरतमंद मरीजों को राहत मिलती है. आयोजन के सफल संचालन में जिला परिषद कर्मियों और स्वास्थ्य विभाग की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही