Search

 
 
 

Ranchi News : हाउस लिस्टिंग कार्यों का अपर नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

जनगणना-2027 के तहत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) एवं मकानों की गणना/सूचीकरण का कार्य शुरू हो गया है. इस चरण में प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर मकानों एवं परिवारों से संबंधित जानकारियों का संग्रहण किया जा रहा है. यह कार्य 14 जून तक संचालित किया जाएगा. इसी क्रम में विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) कार्यों का निरीक्षण किया गया.
 

Ranchi : जनगणना-2027 के तहत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) एवं मकानों की गणना/सूचीकरण का कार्य शुरू हो गया है. इस चरण में प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर मकानों एवं परिवारों से संबंधित जानकारियों का संग्रहण किया जा रहा है. यह कार्य 14 जून तक संचालित किया जाएगा. इसी क्रम में विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) कार्यों का निरीक्षण किया गया. 

 

प्रगणकों द्वारा किए जा रहे डोर-टू-डोर सर्वे कार्यों की प्रगति, कार्यपद्धति एवं फील्ड स्तर पर आ रही समस्याओं का निरक्षण किया. अपर नगर आयुक्त ने प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों से बातचीत किए. उन्हें कार्य के दौरान आने वाली कठिनाइयों, तकनीकी समस्याओं एवं अन्य जानकारी प्राप्त की. फील्ड स्तर पर कार्य प्रगणकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उनके कार्यों का नियमित सुनिश्चित किया जाए.

 

सभी चार्ज ऑफिसरों को आदेश दिया कि वे नियमित रूप से ग्राउंड लेवल मॉनिटरिंग करें और यह सुनिश्चित करें कि हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन समयसीमा के अनुरूप संपन्न हो. सुपरवाइजर एवं प्रगणकों को अपने पहचान पत्र (आईडी कार्ड) अपने पास रखने शत-प्रतिशत डोर-टू-डोर कवरेज करने का आदेश दिया.

 

अपर नगर आयुक्त ने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता अथवा अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया जाएगा. प्रतिनियुक्त प्रगणक एवं पर्यवेक्षक यदि अपने कार्यो में उदासीन पाए जाते हैं, तो उनके विरुद्ध जनगणना अधिनियम, 1948 एवं जनगणना नियमावली, 1990 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही