Search

 
 
 

Jharkhand News: PM मोदी पर राहुल गांधी के बयान पर सियासी घमासान, आदित्य साहू का पलटवार

राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए बयान के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है.
 

Ranchi: राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए बयान के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस इस बात से परेशान हैं कि एक गरीब परिवार से निकला व्यक्ति आज देश की जनता का भरोसा जीत चुका है.


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में गरीब, किसान, महिला और युवाओं के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं. आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अक्सर प्रधानमंत्री और देश के संवैधानिक पदों का अपमान करते हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस जितना प्रधानमंत्री को निशाना बनाती है, उतना ही जनता का समर्थन नरेंद्र मोदी को मिलता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही