Search

 
 
 

Lagatar की खबर पर लगी मुहर, 20 से ज्यादा हार्डकोर नक्सली 21 मई को करेंगे सरेंडर

आखिरकार लगातार न्यूज़ की खबर पर मुहर लग गई. 5 अप्रैल और 13 मई को प्रकाशित खबर में ‘लगातार’ ने अपने पाठकों को पहले ही बता दिया था कि 15 से अधिक नक्सली पुलिस के संपर्क में हैं और जल्द हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर सकते हैं. अब इस खबर पर मुहर लग गई है.
 
  • -AK-47 व कई आधुनिक हथियार सौंपेंगे

Ranchi: आखिरकार लगातार न्यूज़ की खबर पर मुहर लग गई. 5 अप्रैल और 13 मई को प्रकाशित खबर में ‘लगातार’ ने अपने पाठकों को पहले ही बता दिया था कि 15 से अधिक नक्सली पुलिस के संपर्क में हैं और जल्द हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर सकते हैं. अब इस खबर पर मुहर लग गई है.


कल सुबह 11 बजे पुलिस मुख्यालय में डीजीपी तदाशा मिश्रा की मौजूदगी में 20 से अधिक हार्डकोर नक्सली आत्मसमर्पण करेंगे. इनमें कई इनामी उग्रवादी भी शामिल बताए जा रहे हैं, जो लंबे समय से विभिन्न नक्सली संगठनों में सक्रिय थे.

 

अब तक आपने लगातार में प्रकाशित ये खबरें पढ़ीं

 

जानकारी यह भी है कि आत्मसमर्पण के दौरान नक्सली AK-47 समेत कई आधुनिक हथियार भी पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के सामने जमा करेंगे. इसे झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ और सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है.

 

‘लगातार’ ने अपनी पूर्व प्रकाशित खबरों में दावा किया था कि चल रहे ऑपरेशन, सुरक्षाबलों के दबाव और जंगलों में बढ़ती घेराबंदी के कारण कई नक्सली संगठन कमजोर पड़ चुके हैं और बड़ी संख्या में उग्रवादी सरेंडर की तैयारी में हैं. अब पुलिस मुख्यालय में होने वाला यह बड़ा सरेंडर कार्यक्रम उसी दावे पर आधिकारिक मुहर है.


रेड कॉरिडोर से ग्रीन कॉरिडोर की ओर बढ़ता सारंडा

बता दें कि कभी देश के सबसे खतरनाक “रेड कॉरिडोर” के रूप में पहचाना जाने वाला सारंडा जंगल अब तेजी से “ग्रीन कॉरिडोर” में बदलता नजर आ रहा है. सुरक्षाबलों के लगातार दबाव, बड़े ऑपरेशन और ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद एक करोड़ के इनामी कुख्यात नक्सली मिसिर बेसरा का नेटवर्क पूरी तरह बिखरता दिख रहा है.

 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सागेन अंगरिया, गुलशन मुंडा, प्रभात मुखिया, जयंती, बसुमती, दर्शन, सुलेमान, किशोर, मुकेश, करण टियू, मुनीराम, बिरसा, दामू पड़ेया, लादू तिरिया, बैजनाथ, सुनीता और बसंती समेत कई सक्रिय नक्सली सुरक्षा एजेंसियों के संपर्क में हैं और जल्द आत्मसमर्पण कर सकते हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही