Search

 
 
 

Ranchi News: महिला कैदी से यौन शोषण, अब तक FIR  दर्ज नहीं, पीड़िता बार-बार बदल रही बयान

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में महिला कैदी से कथित यौन शोषण मामले में अब तक खेलगांव थाने में आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. इस संबंध में न ही कोई लिखित आवेदन दिया गया है. वहीं, जांच के दौरान महिला बंदी के बार-बार बयान बदलने से मामला उलझता नजर आ रहा है.
 

Ranchi: बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में महिला कैदी से कथित यौन शोषण मामले में अब तक खेलगांव थाने में आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. इस संबंध में न ही कोई लिखित आवेदन दिया गया है. वहीं, जांच के दौरान महिला बंदी के बार-बार बयान बदलने से मामला उलझता नजर आ रहा है.

 

सूत्रों के अनुसार, मामले की जांच के लिए रांची जिला प्रशासन की टीम जेल पहुंची थी. पूछताछ के दौरान महिला बंदी कई बार अपने बयान से मुकरती रही और अलग-अलग बातें सामने आती रहीं. इससे जांच टीम भी स्पष्ट निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है. ब्लड रिपोर्ट आने के बाद ही जिला प्रशासन पूरे मामले में कोई कार्रवाई करेगी.

 

बता दें कि नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि जेल में एक महिला कैदी के साथ यौन शोषण हुआ और वह गर्भवती हो गई. इस आरोप के बाद मामला राजनीतिक रूप से भी गरमा गया.

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए जेल प्रशासन और रांची जिला प्रशासनिक स्तर पर अलग-अलग टीमों का गठन किया गया. जांच के दौरान अलग-अलग टीमों के सामने अलग-अलग बातें सामने आई हैं. फिलहाल प्रशासन मेडिकल रिपोर्ट और जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले में कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही