Search

 
 
 

Political News: भाजपा नफरत व झूठ की राजनीति कर रही, राहुल गांधी सच की आवाज- इरफान अंसारी

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और राहुल गांधी से जुड़े सभी लोगों से अपील की है कि वे मजबूती और ईमानदारी के साथ राहुल गांधी के समर्थन में खड़े हों और भाजपा के खिलाफ खुलकर आवाज उठाएं.
 

Ranchi : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और राहुल गांधी से जुड़े सभी लोगों से अपील की है कि वे मजबूती और ईमानदारी के साथ राहुल गांधी के समर्थन में खड़े हों और भाजपा के खिलाफ खुलकर आवाज उठाएं.

 

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राहुल गांधी किसी व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि देश की जनता, संविधान, लोकतंत्र और गरीबों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा देश में नफरत और लोकतंत्र को कमजोर करने की राजनीति की जा रही है, जिसका राहुल गांधी मजबूती से मुकाबला कर रहे हैं.

 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का साहस और संघर्ष पूरे देश के लिए प्रेरणा है. उन्होंने राहुल गांधी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा जनता और सच्चाई की आवाज उठाई है.

 

स्वास्थ्य मंत्री ने विपक्षी दलों से भी एकजुट होने की अपील की. उन्होंने कहा कि अगर आज विपक्ष चुप रहा तो आने वाले समय में विपक्ष खत्म हो जाएगा. भाजपा की राजनीति और रणनीति पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि हर चीज को प्रभावित और नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है.

 

डॉ. इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया पर झूठ फैलाने और छवि खराब करने की राजनीति का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि झारखंड में स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों और जनता के हित में उठाए गए कदमों से भाजपा परेशान है. इसी वजह से उनके विभाग और उनकी छवि को बदनाम करने की साजिश की जा रही है.

 

उन्होंने कहा कि वह भाजपा की परवाह नहीं करते और जनता की सेवा करते रहेंगे. साथ ही झारखंड की जनता से अपील की कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही झूठी बातों और भ्रम फैलाने वाले प्रचार से सावधान रहें.

 

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है और जनता का विश्वास जीत रही है. उन्होंने लोगों से राहुल गांधी के समर्थन में एकजुट होकर देश, संविधान और लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही