Search

 
 
 

Jamtara News : केमिस्टों की हड़ताल असरदार, बंद रहीं जिले की दवा दुकानें

केमिस्टों व ड्रगिस्टों की देशव्यापी हड़ताल जामताड़ा में असरदार रही. जामताड़ा व मिहिजाम शहर सहित जिले की सभी दवा दुकानें बंद रहीं. जामताड़ा जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले दवा दुकानदारों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया.
 
प्रदर्शन करते दवा दुकानदार.

Jamtara : ऑनलाइन दवाओं की बिक्री, कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा दी जा रही भारी छूट के विरोध में बुधवार को केमिस्टों व ड्रगिस्टों की देशव्यापी हड़ताल जामताड़ा में असरदार रही. जामताड़ा व मिहिजाम शहर सहित जिले की सभी दवा दुकानें बंद रहीं. जामताड़ा जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले दवा दुकानदारों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया.

 

हालांकि, आपातकालीन सेवाओं को ध्यान में रखते हुए जामताड़ा के कायस्थपाड़ा मोड़ स्थित जूली मेडिकल व मिहिजाम के मेडिक्योर मेडिकल को सीमित रूप से खुला रखा गया. मिहिजाम में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष उमेश झा ने कहा कि ऑनलाइन दवा कारोबार तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन इस व्यवस्था पर पर्याप्त निगरानी नहीं होने से मरीजों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है.

 


उन्होंने कहा कि लाइसेंस प्राप्त मेडिकल दुकानों में फार्मासिस्ट की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग के नियमों के तहत दवा बिक्री होती है, जबकि ऑनलाइन बिक्री में जवाबदेही स्पष्ट नहीं है. दवा व्यवसायी अनिल जैन ने बताया कि कई बार ऑनलाइन खरीदी गई दवाओं में पर्ची और दवा के बीच अंतर पाया जाता है, जिससे मरीजों का खतरा बढ़ जाता है. व्यवसायियों ने सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त नियंत्रण, अत्यधिक छूट पर रोक और नकली दवाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही