Search

 
 
 

Jamtara News : आपसी विवाद में मां-बेटे पर हमला, दोनों घायल

नारायणपुर थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में बुधवार की सुबह करीब 8 बजे आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में मां-बेटे घायल हो गए. घायल महिला की पहचान ठेपो देवी व उनके पुत्र विजय मंडल के रूप में हुई है.
 

Jamtara : नारायणपुर थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में बुधवार की सुबह करीब 8 बजे आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में मां-बेटे घायल हो गए. घायल महिला की पहचान ठेपो देवी व उनके पुत्र विजय मंडल के रूप में हुई है.

 

घटना के संबंध में ठेपो देवी ने बताया कि पारिवारिक विवाद को लेकर उनके भैंसुर एवं उनके बेटे ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. बीच-बचाव करने पहुंचे पुत्र विजय मंडल को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया. घटना के बाद दोनों घायलों ने नारायणपुर थाना पहुंचकर मामले की सूचना दी.

 

इसके बाद दोनों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नारायणपुर में कराया गया. घटना को लेकर गांव में कुछ देर तक तनाव का माहौल बना रहा. वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही