Search

 
 
 

Latehar News : एसपी ने पुलिस पिकेटों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

एसपी कुमार गौरव ने बुधवार को सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आईआरबी-4 कोने पिकेट व जैप-7 ओरिया पिकेट का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने दोनों पिकेट पर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की.
 
पुलिस पिकेट का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी कुमार गौरव.

Latehar : लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बुधवार को सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आईआरबी-4 कोने पिकेट व जैप-7 ओरिया पिकेट का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने दोनों पिकेट पर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की. कहा कि सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए. वहां तैनात पुलिस की टीम को हमेशा अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया.

 


इस दौरान एसपी ने संतरी पोस्टों व जवानों की सतर्कता की भी समीक्षा की. कहा कि लोगों की सुरक्षा हमारी जवाबदेही है. मौके पर उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को वर्तमान सुरक्षा चुनौतियों के मद्देनजर हमेशा अलर्ट रहने सहित सुरक्षा से संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने जवानों की बुनियादी सुविधाओं का भी जायजा लिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही