Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची विवि में कुलपति की अध्यक्षता में सिंडिकेट की बैठक संपन्न, 30 एजेंडों पर लगी मुहर

Ranchi : आज रांची विश्वविद्यालय के सिंडिकेट की बैठक कुलपति प्रो. सरोज शर्मा की अध्यक्षता में कुलपति सभागार में संपन्न हुई. कुलपति प्रो. सरोज शर्मा के कार्यकाल की यह पहली सिंडिकेट बैठक थी.

 

बैठक में कुल 30 एजेंडों पर चर्चा की गई, जिसमें कॉलेजों में प्रभारी प्राचार्यों की नियुक्ति, वित्त समिति के पूर्व में लिये गये निर्णयों की समीक्षा, शिक्षकों की नियुक्ति एवं प्रोन्नति की संपुष्टि और स्वीकृति सहित कई महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे. कुलपति प्रो. सरोज शर्मा द्वारा पहली सिंडिकेट बैठक में ही लंबे समय से लंबित कई एजेंडों पर निर्णय लिया गया.

 

बैठक में लिये गये प्रमुख निर्णय 

दिनांक 22.07.2025 को संपन्न सिंडिकेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की संपुष्टि की गई.

 

दिनांक 16.09.2025 को संपन्न वित्त समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों को स्वीकृति प्रदान की गई.

 

वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट, अनुशंसा एवं अन्य मदों पर लिए गए निर्णयों का अनुमोदन किया गया.

 

डॉ. मनोज कच्छप की नागपुरी विषय में सहायक प्राध्यापक पद पर नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की गई.

 

सिंडिकेट की बैठक में “डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन” की स्थापना के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की गई. इसका उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में शोध को प्रोत्साहित करना, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का समुचित क्रियान्वयन सुनिश्चित करना और शिक्षा में तकनीकी उपकरणों को उन्नत करना है.

 

वित्त विभाग, झारखंड सरकार द्वारा भेजे गए वित्त संकल्प को भी स्वीकृति प्रदान की गई.

 

डॉ. हेमेन्द्र भगत, सहायक प्राध्यापक, दर्शनशास्त्र विभाग, रांची विश्वविद्यालय को एक वर्ष के लिए झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय, रांची में प्रभारी कुलसचिव पद पर अवधि विस्तार दिया गया.

 

झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा विभिन्न कॉलेजों में कार्यरत सहायक प्राध्यापकों एवं प्राध्यापकों की प्रोन्नति संबंधी सभी प्रस्तावों को सिंडिकेट में स्वीकृति प्रदान की गई.

 

राज्यपाल सचिवालय से प्राप्त अनुमति के आलोक में डॉ. सीमा, संस्कृत विभाग को ओ कॉलेज गुमला में, डॉ. प्रसन्नजीत मुखर्जी (बॉटनी) को महिला महाविद्यालय गुमला में और के.पी. शाही को मांडर कॉलेज, मांडर में प्रभारी प्रधानाचार्य के रूप में नियुक्ति की स्वीकृति प्रदान की गई.

 

झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा विष्णुपद महतो की कुरमाली विषय में सहायक प्राध्यापक पद पर नियमित नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की गई.


सिंडिकेट की बैठक में कुलपति प्रो. सरोज शर्मा सहित रांची विश्वविद्यालय के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही