Search

 
 
 

Deoghar News : 8.43 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

मोहनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. एसडीपीओ ने बताया कि दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में संगठित तरीके से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते थे.
 
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Deoghar : देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दहीजोर-लेटवावरण मार्ग पर तिराहा मोड़ के पास ब्राउन शुगर की बिक्री की जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस की टीम ने छापेमारी कर एक आरोपी गौतम महथा उर्फ गौतम चौधरी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से 8.43 ग्राम ब्राउन शुगर व एक मोबाइल फोन बरामद किया गया.

 

पूछताछ में आरोपी ने ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाले सरगना फिरोज अंसारी उर्फ गुड्डू का नाम बताया. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र निवासी फिरोज अंसारी को भी गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई सदर एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई.

 


एसडीपीओ ने बताया कि दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में संगठित तरीके से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते थे. इस मामले में मोहनपुर थाना में कांड संख्या 77/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार गौतम महथा के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही