Search

 
 
 

Jharkhand Weather: 24 मई तक आंधी-बारिश व वज्रपात, ऑरेंज अलर्ट जारी

Ranchi: झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में तेज हवा, गर्जन और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है. खासकर बोकारो और धनबाद जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, 20 मई को बोकारो और धनबाद में कहीं-कहीं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
 

Ranchi: झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में तेज हवा, गर्जन और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है. खासकर बोकारो और धनबाद जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

 

मौसम विभाग के अनुसार, 20 मई को बोकारो और धनबाद में कहीं-कहीं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ वज्रपात और बारिश की भी संभावना जताई गई है. विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

 

वहीं रांची, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात होने की आशंका है.

 

मौसम विभाग ने 23 और 24 मई के लिए भी चेतावनी जारी की है. इस दौरान बोकारो, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग और रामगढ़ में फिर से ऑरेंज अलर्ट रहेगा. जबकि चतरा जिला में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

 

रांची और आसपास के इलाकों में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने और मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है. पिछले 24 घंटों में रांची का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा. नामकुम में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

 

पिछले 24 घंटों में पूर्वी सिंहभूम के गुड़ाबांदा में सबसे अधिक 14.4 मिमी बारिश दर्ज की गई. बहरागोड़ा में 7.4 मिमी और सरायकेला में 7.0 मिमी वर्षा हुई. वहीं डाल्टनगंज राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. चाईबासा और जमशेदपुर में भी तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया.

 

मौसम विभाग के मुताबिक, पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार को छोड़कर राज्य के अधिकतर हिस्सों में अगले पांच दिनों तक आंशिक बादल छाए रहेंगे. कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. हालांकि अधिकतम तापमान में फिलहाल किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही