Search

Breaking: 10 लाख का इनामी नक्सली मनोहर गंझू अपने दस्ते के साथ चतरा में मौजूद, हाईअलर्ट पर पुलिस

Chatra: चतरा जिले के लावालौंग क्षेत्र के जंगलों में 10 लाख रुपये का इनामी उग्रवादी मनोहर गंझू के अपने दस्ते के साथ सक्रिय होने की सूचना है, जिसपर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं. खुफिया इनपुट के अनुसार, मनोहर गंझू करीब पांच हथियारबंद उग्रवादियों के साथ इलाके में घूम रहा है. आशंका जताई जा रही है कि उग्रवादी दस्ता किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है.
 
सिंबोलिक फोटो

सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बलों ने लावालौंग और आसपास के जंगल क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है. इलाके में लगातार कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिला है कि उग्रवादी संगठन क्षेत्र में दहशत फैलाने या बड़ी वारदात की योजना बना सकते हैं. इसे देखते हुए ग्रामीण इलाकों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है. पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना या सुरक्षा बलों को दें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही