Search

 
 
 

Jamshedpur News :  संजीव कुमार बने सिटी DSP, सुमित कुमार को लॉ एंड ऑर्डर संभालने का जिम्मा

झारखंड सरकार ने पुलिस विभाग के 201 पदाधिकारियों का तबादला किया है. इसमें जमशेदपुर में पदस्थापित चार डीएसपी स्तर के अधिकारियों का नाम भी शामिल हैं. गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, गिरिडीह में पदस्थापित संजीव कुमार को जमशेदपुर नगर डीएसपी बनाया गया है.
 

Jamsedpur :    झारखंड सरकार ने पुलिस विभाग के 201 पदाधिकारियों का तबादला किया है. इसमें जमशेदपुर में पदस्थापित चार डीएसपी स्तर के अधिकारियों का नाम भी शामिल हैं. गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, गिरिडीह में पदस्थापित संजीव कुमार को जमशेदपुर नगर (सिटी) डीएसपी बनाया गया है.

 

वहीं मनोज कुमार को जमशेदपुर में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय-2) की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा धनबाद से स्थानांतरित होकर आए सुमित कुमार को जमशेदपुर का विधि-व्यवस्था डीएसपी नियुक्त किया गया है. वहीं जामताड़ा में तैनात विकास आनंद लागुरी को घाटशिला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) बनाया गया है. 

 

सरकार के इस फैसले के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है. इस बदलाव को पुलिस प्रशासन को और मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.  नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सभी अधिकारियों से बेहतर पुलिसिंग और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही