Search

 
 
 

Dhanbad News : स्कूल के बाथरूम में 10वीं के छात्र से मारपीट, SNMMCH में भर्ती

पीड़ित छात्र तरुण कुमार ने अस्पताल में बताया कि वह बुधवार को रोजाना की तरह स्कूल गया था. जब वह स्कूल के बाथरूम में था तभी 9वीं कक्षा के पांच छात्र वहां पहुंचे. उन छात्रों ने अचानक उसे दबोच लिया और बिना कोई वजह बताए पिटाई शुरू कर दी.
 
मारपीट में घायल छात्र.

परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप


Dhanbad : धनबाद जिले के बलियापुर थाना क्षेत्र के करमाटांड़ स्थित जगदीश पब्लिक स्कूल में 10वीं के छात्र तरुण कुमार के साथ जूनियर छात्रों द्वारा मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. घायल छात्र को इलाज के लिए तत्काल धनबाद के SNMMCH में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.


 पीड़ित छात्र तरुण कुमार ने अस्पताल में बताया कि वह बुधवार को रोजाना की तरह स्कूल गया था. जब वह स्कूल के बाथरूम में था तभी 9वीं कक्षा के पांच छात्र वहां पहुंचे. उन छात्रों ने अचानक उसे दबोच लिया और बिना कोई वजह बताए पिटाई शुरू कर दी. उसे इस कदर पीटा कि उसके सिर और छाती में गंभीर चोटें आई हैं.

 


घटना की जानकारी मिलते ही घायल छात्र के पिता बलराम चौधरी स्कूल पहुंचे. उन्होंने स्कूल प्रशासन पर मामले को दबाने और लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया है.  कहा कि जब उन्होंने स्कूल प्रबंधन से आरोपी छात्रों के बारे में पूछा और कार्रवाई की मांग की तो प्रबंधन से कोई जवाब नहीं मिला. प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेने की बजाय, आरोपी छात्रों को चुपचाप घर भेज दिया, ताकि मामला तूल न पकड़े.


पिता ने यह भी बताया कि स्कूल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं जिनमें पूरी वारदात और आरोपी छात्रों की हरकतें रिकॉर्ड हुई हैं. उन्होंने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोषियों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई की मांग की. यही नहीं, छात्र की हालत में सुधार होने के बाद परिजनों ने बलियापुर थाने में आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराने की भी बात कही है. परिजनों का साफ कहना है कि जब तक उनके बेटे को न्याय नहीं मिलता और दोषी छात्रों पर कानूनी कार्रवाई नहीं होती वे पीछे नहीं हटेंगे.

 

 इधर, स्कूल प्रबंधन ने कहा कि मामला संज्ञान में है. स्कूल स्तर पर इसकी आंतरिक जांच कराई जा रही है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. जांच पूरी होते ही दोषी छात्रों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही