Search

 
 
 

Dhanbad News : पुलिस को मिली 122 हाईटेक पेट्रोलिंग बाइक

उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बुधवार को धनबाद पुलिस केंद्र में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न थानों के लिए उपलब्ध कराई गई 122 अत्याधुनिक पेट्रोलिंग बाइकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
 
  • अब अपराधियों पर और तेज होगा शिकंजा

Dhanbad:  उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बुधवार को धनबाद पुलिस केंद्र में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न थानों के लिए उपलब्ध कराई गई 122 अत्याधुनिक पेट्रोलिंग बाइकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. 

 

Uploaded Image

इन नई बाइकों के शामिल होने से धनबाद पुलिस की गश्ती व्यवस्था और आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता पहले से कहीं अधिक मजबूत हो जाएगी.पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले के सभी थानों और पुलिस इकाइयों को चरणबद्ध तरीके से कुल 122 हाईटेक बाइक उपलब्ध कराई गई हैं.इन बाइकों में सायरन, ब्लिंकर्स, जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम और आधुनिक संचार सुविधाएं लगाई गई हैं.

 

जिससे कंट्रोल रूम से इनकी लाइव मॉनिटरिंग की जा सकेगी. नई तकनीक से लैस ये बाइक खासतौर पर उन इलाकों में प्रभावी साबित होंगी जहां चारपहिया वाहन आसानी से नहीं पहुंच पाते.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि आधुनिक पुलिसिंग के लिए तेज रिस्पॉन्स और बेहतर मोबिलिटी बेहद जरूरी है.

 

उन्होंने बताया कि पहले भी थानों और सिटी हॉक्स टीम को नई बाइक उपलब्ध कराई गई थीं जिसके बाद अब धनबाद पुलिस के पास करीब 250 पेट्रोलिंग बाइक हो चुकी हैं. उन्होंने कहा कि इन संसाधनों की मदद से अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आम लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को भी और सुदृढ़ किया जाएगा.

 

एसएसपी ने यह भी बताया कि डायल 112 सेवा के तहत धनबाद पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम अब 10 मिनट से भी कम हो गया है जो पूरे झारखंड में बेहतर प्रदर्शन माना जा रहा है. नई बाइक मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल तक और तेजी से पहुंच सकेगी जिससे अपराधियों पर तत्काल कार्रवाई संभव हो पाएगी.

 

वहीं उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि अपराधी लगातार तकनीक का इस्तेमाल कर अपने तरीके बदल रहे हैं. ऐसे में पुलिस को भी आधुनिक संसाधनों और तकनीक से लैस करना समय की जरूरत है. उन्होंने बताया कि जिले के कंट्रोल रूम को भी हाईटेक बनाया गया है जहां से विभिन्न क्षेत्रों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है.

 

अधिकारियों ने भरोसा जताया कि नई हाईटेक पेट्रोलिंग बाइक के शामिल होने से न केवल अपराध नियंत्रण को मजबूती मिलेगी बल्कि पुलिस और आम जनता के बीच भरोसा भी और मजबूत होगा. धनबाद पुलिस अब तेज, तकनीकी रूप से सक्षम और अधिक सक्रिय पुलिसिंग की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही