Search

महंगाई, बेरोजगारी व किसानों के सवालों से बच रही भाजपा, लोकतंत्र में जवाबदेही जरूरी: कांग्रेस

Ranchi:  झारखंड प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भाजपा और उसके नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा लोकतंत्र में सवाल पूछने को भी अपराध मानने लगी है. उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को पहले यह बताना चाहिए कि महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली और युवाओं के भविष्य से जुड़े सवालों का जवाब कौन देगा.
 
राकेश सिन्हा ने कहा कि हर आलोचना को प्रधानमंत्री का अपमान बताकर भाजपा अपनी विफलताओं को छिपाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार देश के ज्वलंत मुद्दों को उठा रहे हैं, जिससे भाजपा घबराई हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों में भाजपा ने लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया है और विपक्ष की आवाज दबाने का काम किया है. साथ ही जनता से जुड़े मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने की राजनीति की जा रही है.

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा बार-बार प्रधानमंत्री के गरीब परिवार से आने की बात करती है, लेकिन आज सबसे ज्यादा परेशान गरीब वर्ग ही है. रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं लगातार महंगी होती जा रही हैं. वहीं करोड़ों युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं.

राकेश सिन्हा ने कहा कि सरकार की नीतियों पर सवाल उठाना लोकतंत्र का हिस्सा है. भाजपा आलोचना को अपमान बताकर भावनात्मक राजनीति करती है. कांग्रेस का मानना है कि देश किसी एक व्यक्ति से नहीं, बल्कि संविधान और जनता की ताकत से चलता है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रधानमंत्री से सवाल पूछना देशद्रोह नहीं, बल्कि जनता के प्रति जिम्मेदारी है. भाजपा को आलोचना सुनने की आदत डालनी चाहिए, क्योंकि लोकतंत्र में जवाबदेही सबसे ऊपर होती है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही