Search

 
 
 

Dhanbad News : क्लस्टर सिस्टम के खिलाफ आजसू छात्र संघ का प्रदर्शन, सरकार का पुतला फूंका

आजसू छात्र संघ के प्रदेश महासचिव विशाल महतो ने कहा कि कॉलेजों में वर्षों से प्रोफेसरों के हजारों पद खाली हैं. स्थायी नियुक्ति की बजाय सरकार एक कॉलेज के शिक्षक को दूसरे कॉलेज भेजकर व्यवस्था संभालने का प्रयास कर रही है.
 
सरकार का पुतला दहन करते आजसू छात्र संघ के सदस्य.

Dhanbad : झारखंड सरकार की नई क्लस्टर नीति के विरोध में आजसू छात्र संघ ने बुधवार को धनबाद में जोरदार प्रदर्शन किया. रणधीर वर्मा चौक पर आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए. राज्य सरकार का पुतला दहन भी किया. प्रदर्शन का नेतृत्व आजसू छात्र संघ के प्रदेश महासचिव विशाल महतो ने किया.


विशाल महतो ने कहा कि राज्य सरकार विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में शिक्षकों की भारी कमी को छिपाने के लिए क्लस्टर सिस्टम लागू कर रही है. कॉलेजों में वर्षों से प्रोफेसरों के हजारों पद खाली हैं. स्थायी नियुक्ति की बजाय सरकार एक कॉलेज के शिक्षक को दूसरे कॉलेज भेजकर व्यवस्था संभालने का प्रयास कर रही है. 

 


उन्होंने कहा कि क्लस्टर सिस्टम लागू होने से छात्रों को एक विषय की पढ़ाई अपने कॉलेज में और दूसरे विषय की दूसरे कॉलेज में करनी पड़ेगी. इससे खासकर ग्रामीण व दूरदराज से आने वाले गरीब छात्रों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द इस नीति को वापस नहीं लिया और विश्वविद्यालयों में स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की, तो आजसू छात्र संघ आंदोलन को और उग्र करेगा.


प्रदर्शन में रौनक राज, राजवर्धन सिंह, विनेश वर्मा, सोनाली सिंह, मानवी द्विवेदी, आयशा, खुशी सिंह, समृद्धि, स्वीटी, श्रेया, रितु,और सक्षम सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही