Search

 
 
 

Dhanbad News : ई-फार्मेसी के खिलाफ बंद रहीं दवा दुकानें, सड़क पर उतरे दुकानदार

एआईओसीडी के आह्वान पर देश की करीब 12 लाख 40 हजार दवा दुकानें बंद रहीं. इसका असर धनबाद कोयलांचल में भी देखने को मिला. शहर के अधिकतर मेडिकल स्टोर बंद रहे. इससे लोगों को दवाइयों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा.
 
रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन करते दवा दुकानदार.

Dhanbad : ऑनलाइन दवा बिक्री व ई-फार्मेसी व्यवस्था के विरोध में बुधवार को देशभर के दवा दुकानदार हड़ताल पर रहे. ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (एआईओसीडी) के आह्वान पर देश की करीब 12 लाख 40 हजार दवा दुकानें बंद रहीं. इसका असर धनबाद कोयलांचल में भी देखने को मिला. शहर के अधिकतर मेडिकल स्टोर बंद रहे. इससे लोगों को दवाइयों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा.


एआईओसीडी से जुड़े दवा दुकानदारों ने धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन किया. उन्होंने पोस्टर व बैनर के माध्यम से सरकार के सामने अपनी मांगें रखीं और ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने की मांग की. दुकानदारों ने ई-फार्मेसी और इंस्टेंट मेडिसिन डिलीवरी एप्स के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की.

 


एआईओसीडी के जिला अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री करने वाले प्लेटफॉर्म बिना स्पष्ट और सख्त नियमों के संचालित हो रहे हैं. इससे छोटे मेडिकल स्टोरों का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. दुकानदारों का कहना है कि वर्षों से संचालित छोटे मेडिकल स्टोर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं और हजारों परिवारों की रोजी-रोटी पर खतरा मंडरा रहा है. एआई जनरेटेड पर्चियों व डिजिटल प्रिस्क्रिप्शन के जरिए ऑनलाइन दवाओं की खरीदारी बढ़ रही है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही