Search

 
 
 

Jamshedpur News : उलीडीह में अवैध पिस्टल व गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार

पुलिस ने उलीडीह ओपी क्षेत्र के लक्ष्मण नगर छठ घाट के पास छापेमारी कर एक युवक को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक की पहचान विश्वजीत सिंह उर्फ रॉकी (33) के रूप में हुई है. वह डिमना रोड लक्ष्मण नगर की सुभाष कॉलोनी का रहने वाला है.
 
गिरफ्तार युवक के साथ पुलिस की टीम.

Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस ने बुधवार की देर रात उलीडीह ओपी क्षेत्र के लक्ष्मण नगर छठ घाट के पास छापेमारी कर एक युवक को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक की पहचान विश्वजीत सिंह उर्फ रॉकी (33) के रूप में हुई है. वह डिमना रोड लक्ष्मण नगर की सुभाष कॉलोनी का रहने वाला है.

 

जानकारी के अनुसार, एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध युवक हथियार लेकर इलाके में घूम रहा है. वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है. सूचना मिलते ही सिटी एसपी के निर्देश पर पटमदा डीएसपी बचनदेव कुजूर के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई.

 

 

पुलिस की टीम ने लक्ष्मण नगर छठ घाट इलाके की घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया. तलाशी में उसके पास से एक देसी पिस्टल और तीन गोलियां बरामद की गईं. पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने पिस्टल बिहार के बक्सर से 30 हजार रुपये में खरीदी है. वह इलाके में अपना दबदबा बनाना चाहता था. साथ ही व्यवसायियों को धमकाकर रंगदारी वसूलने और लोगों में दहशत फैलाने की योजना बना रहा था.

 

जांच में यह सामने आया है कि युवक का आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ पहले से एमजीएम थाना में दो मामले दर्ज हैं. पुलिस  यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किसी गिरोह से जुड़ा है या अकेले ही वारदात की तैयारी कर रहा था.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही