Amit Kumar
Chaibasa News: गुवा गोलीकांड के शहीदों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मंगलवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो पहुंचे. गुवा पहुंचने पर उन्होंने शहीद वेदी पर फूल चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने राज्य सरकार और मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था पर जमकर निशाना साधा.
इसे भी पढ़ें:
उन्होंने कहा कि जिन उद्देश्यों और अधिकारों के लिए झारखंड आंदोलन के लोगों ने बलिदान दिया, उनके अनुरूप राज्य का विकास अब तक नहीं हो पाया है. जयराम महतो ने कहा कि गुवा समेत झारखंड आंदोलन के तमाम शहीदों ने जल, जंगल और जमीन तथा अपने अधिकारों के लिए संघर्ष किया था. अलग झारखंड राज्य बनने के वर्षों बाद भी शहीदों के परिवार और उनके गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं.
विधायक जयराम महतो ने कहा कि शहीद दिवस केवल पुष्प अर्पित करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए। शहीद परिवारों का सम्मान और उनके गांवों का विकास ही सच्ची श्रद्धांजलि है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

