Search

 
 
 

Chaibasa News: मनोहरपुर में सांसद जोबा माझी ने गणेश पूजा पंडाल व मेले का किया उद्घाटन

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिला के मनोहरपुर धूमधाम से गणेश पूजा की शुरुआत हो गई है. सांसद जोबा माझी तथा मनोहरपुर के विधायक जगत माझी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पूजा पंडाल तथा मेले का उद्घाटन किया.
 
गणेश पूजा में मेले का उद्घाटन
  • गणेश पूजा भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक: जोबा माझी

Shambhu Kumar

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित मनोहरपुर के प्रसिद्ध गणेश पूजा पंडाल एवं मेले का सोमवार को विधिवत उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिंहभूम की सांसद जोबा माझी तथा विशिष्ट अतिथि मनोहरपुर के विधायक जगत माझी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पूजा पंडाल एवं मेले का उद्घाटन किया. इस अवसर पर रूप गणेश पूजा समिति के संरक्षक सह जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत यादव समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे. 

 

इसे भी पढ़ें:


उद्घाटन के बाद सांसद जोबा माझी, विधायक जगत माझी एवं अन्य अतिथियों ने भगवान गणपति की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की. इस अवसर पर सांसद जोबा माझी ने कहा कि गणेश पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द को मजबूत करने का अवसर भी है. मनोहरपुर का गणेश पूजा मेला वर्षों से क्षेत्र के लोगों को एकजुट करने का कार्य करता रहा है. 


उन्होंने कहा कि अलग-अलग समुदायों के लोग मिलकर इस पर्व को मनाते हैं, जो क्षेत्र की सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का परिचायक है. उन्होंने लोगों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान गणपति सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आएं. सांसद ने पूजा समिति और आयोजन से जुड़े लोगों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा लोगों से आपसी सद्भाव बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की. 

विधायक जगत माझी ने कहा कि मनोहरपुर का गणेश पूजा मेला क्षेत्र की पुरानी और लोकप्रिय परंपराओं में शामिल है. ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं. उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहार हमारी संस्कृति और सामाजिक एकता की पहचान हैं. विधायक ने कहा कि आयोजन में स्थानीय कलाकारों को मंच मिलने से क्षेत्र की कला एवं संस्कृति को भी बढ़ावा मिलता है. 


मेले में स्थानीय लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली. इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए. शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाली छात्राओं को अतिथियों के हाथों पुरस्कृत किया गया. 


उद्घाटन समारोह में जिला परिषद सदस्य जय प्रकाश महतो, मनोहरपुर पूर्वी पंचायत की मुखिया पूजा कुजूर, नंदपुर की मुखिया सुशीला संवैया, उप प्रमुख दीपक एक्का, बंधना उरांव, सत्यनारायण हरलालका, बामिया माझी, अकबर खान, अश्विनी बघेल, गुरविंदर भाटिया, मुकेश रजक, चंचल रवानी, बसंत हरलालका, विक्रम सिंह, निखिल साह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही