Shambhu Kumar
Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिला की चाईबासा स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नव नामांकित विद्यार्थियों के स्वागत एवं परिचय के लिए बुधवार को प्रथम प्रवेश समारोह का भव्य आयोजन किया गया. इस मौके पर महाविद्यालय परिवार ने अतिथियों का स्वागत किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त, उप विकास आयुक्त एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया.
इसे भी पढ़ें:
छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक झलक दिखाकर यादगार बना दिया. इस मौके पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि इंजीनियरिंग शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की समस्याओं का वैज्ञानिक एवं तकनीकी समाधान खोजने की जिम्मेदारी भी है.
उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने कहा कि महाविद्यालय में प्रवेश विद्यार्थियों के जीवन के नए अध्याय की शुरुआत है. उन्होंने तकनीकी ज्ञान के साथ समस्या समाधान, टीमवर्क, संवाद कौशल और नवाचार की सोच विकसित करने पर जोर दिया. विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट, प्रयोग एवं तकनीकी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की सलाह दी गई.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

