Search

 
 
 

Palamu News : समाहरणालय गेट पर भाजपा का हंगामा, दीपक प्रकाश व SDPO में तीखी बहस

Palamu News :प्रदर्शन के दौरान पूर्व सांसद बीडी राम अपना वक्तव्य दे रहे थे. इसी बीच SDPO राजेश कुमार यादव वाहन से समाहरणालय गेट के पास पहुंचे और अंदर जाने का प्रयास किया.
 

Medininagar News : JPSC-JSSC परीक्षाओं में धांधली की CBI जांच व छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर भाजपा नेताओं ने बुधवार को पलामू समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया. इस दौरान समाहरणालय गेट पर एसडीपीओ व भाजपा नेताओं के बीच तीखी बहस हो गई. वहां कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गई.

 

इसे भी पढ़ें

 

 प्रदर्शन के दौरान पूर्व सांसद बीडी राम अपना वक्तव्य दे रहे थे. इसी बीच SDPO राजेश कुमार यादव वाहन से समाहरणालय गेट के पास पहुंचे और अंदर जाने का प्रयास किया.भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय के मुख्य गेट का घेराव कर रखा था. अंदर जाने को लेकर पूर्व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश और SDPO राजेश कुमार यादव के बीच तीखी बहस हो गई.

 

बहस बढ़ने पर मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी विरोध जताना शुरू कर दिया. कुछ देर तक दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होती रही. बाद में मामला शांत हुआ.


पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने आरोप लगाया कि SDPO जानबूझकर अपनी गाड़ी समाहरणालय परिसर के अंदर ले जाने का प्रयास कर रहे थे. उन्होंने कहा कि पुलिस सरकार के लिए काम कर रही है. शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं के बीच इस तरह की स्थिति पैदा करना उचित नहीं है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही