Search

 
 
 

Live On Lagatar : 9 सितंबर की बड़ी खबरें, एक जगह पढ़ें

रांची RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला केस में दिल्ली से अरेस्ट युवक को लेकर पटना पहुंची NIA  टीम

RANCHI NEWS: बताया जा रहा है कि NIA की टीम तीन दिन पहले भी इसी अपार्टमेंट में पहुंची थी, लेकिन उस समय टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा था. अब गिरफ्तार युवक से पूछताछ और उसके कनेक्शन की जांच के आधार पर दोबारा कार्रवाई की जा रही है. RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले से जुड़े इस मामले में NIA की जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है. 

और पढ़ें...

यूएस ओपन: दो अरबपतियों की बेटियों के मुकाबले में जेसिका पेगुला सेमीफाइनल में, एमा नवारो बाहर

Sports News: जेसिका पेगुला और एमा नवारो दोनों ही स्टार टेनिस खिलाड़ी अमेरिकी है और दोनों के पिता ही अरबपति हैं. एमा नवारों के पिता बेन नवारो के मुकाबले जेसिका पेगुला के पिता टेरी पेगुला की कुल कमाई दोगुनी से भी ज्यादा है. जेसिका पेगुला के पिता टेरी पेगुला की कुल नेटवर्थ करीब 884 करोड़ रुपये है. जबकिस, एमा नवारो के पिता बेन नवारो की नेटवर्थ 304 करोड़ रुपये से थोड़ी ज्यादा है. 

आगे पढ़ें....

JSSC CGL : स्टे के बावजूद चयनित अभ्यर्थियों का अटका अगस्त का वेतन, पढ़ें अब तक की पूरी टाइमलाइन

JSSC

Ranchi News: कोर्ट का स्टे ऑर्डर मिलने के 19 दिन बाद भी कार्मिक विभाग ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पत्र जारी नहीं किया है. ऐसे में कर्मियों के सामने असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है. ट्रेजरी नियमों के तहत बिना आधिकारिक आदेश के बिल पास नहीं हो सकते हैं. कार्मिक विभाग से स्पष्ट आदेश जारी होने के बाद ही यह गतिरोध दूर होगा.

आगे और पढ़ें....

बड़गांई लैंड स्कैम : CM की डिस्टार्ज पिटीशन खारिज करने के आदेश पर रोक के आवेदन पर HC ने ED से मांगा जवाब

हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री

Ranchi News :  हेमंत सोरेन ने ईडी की विशेष अदालत द्वारा उनके डिस्चार्ज पिटीशन को खारिज किए जाने को हाईकोर्ट में चुनौती दी है. मामले में ईडी की विशेष अदालत पूर्व में अंतू तिर्की, आर्किटेक विनोद कुमार सिंह समेत 15 आरोपियों के खिलाफ आरोप गठन कर चुकी है. अभी मामले में राजकुमार पाहन समेत दो के खिलाफ आरोप गठन नहीं हुआ है.

आगे और पढ़ें.....

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम सेमीफाइनल में पहुंची, ताइपे को 15-0 से रौंदा

Sports News: पांच बार की चैंपियन टीम भारत तीन जीत और एक ड्रॉ के साथ 10 अंकों के साथ पूल A में टॉप पर काबिज है. साउथ कोरिया नौ अंकों के साथ दूसरा स्थान पर है और सेमीफाइनल में पहुंच गई है. वहीं, जापान, इंडोनेशिया और ताइपे खिताब की दौड़ से बाहर हो गए और अब क्लासिफिकेशन मैच खेलेंगे.

और पढ़ें....

Ranchi News : SIR को लेकर SDO कार्यालय में भीड़, नोटिस के बाद पुराने दस्तावेज लेकर पहुंच रहे लोग

Ranchi News :  चुटिया के अमरालती कॉलोनी से पहुंचे रंजित कुमार राय ने बताया कि वर्ष 2003 में उनके पिता से संबंधित पहचान का रिकॉर्ड नहीं मिल पाया था. इसी मामले को लेकर वह एसडीओ कार्यालय पहुंचे हैं. उन्होंने बताया कि SIR प्रक्रिया के तहत पुराने दस्तावेज और पहचान से जुड़े रिकॉर्ड के संबंध में जानकारी मांगी गई है.

और पढ़ें...

BREAKING : JPSC घोटाला मामले में नामजद आरोपी रवि शंकर आज कोर्ट में करेंगे सरेंडर

Ranchi News: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी और अनियमितताओं को लेकर CID की जांच के दौरान रवि शंकर का नाम भी सामने आया था और उन्हें मामले में नामजद आरोपी बनाया गया है. अब उनके कोर्ट में सरेंडर करने के बाद जांच एजेंसी की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

श्रीनगर : पूरा वंदे मातरम गाया गया, फारूक अब्दुल्ला ससम्मान खड़े रहे, कांग्रेस ने नसीहत दी

National  News :   NC नेता के जवाब से कांग्रेस भड़क गयी. कांग्रेस नेता कपिल सिंह ने कहा कि उमर अब्दुल्ला और फारूक अब्दुल्ला इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं. उन्हें कांग्रेस के फैसले का सम्मान करना चाहिए.नागपुर (आरएसएस) के फैसले का नहीं.

राहुल गांधी कोई VVIP नहीं, गौरव भाटिया की SC में मानहानि मामला जल्द लिस्ट करने की गुहार

National  News : शिकायतकर्ता की ओर से पेश सीनियर एडवोकेट गौरव भाटिया ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि राहुल गांधी कोई VVIP नहीं हैं. उन्होंने कहा कि मजिस्ट्रेट द्वारा संज्ञान लिये जाने के खिलाफ राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की है  मामला पांच महीने पहले  लिस्ट किया गया था, लेकिन उस पर पर सुनवाई नहीं हुई.

पंजाब सरकार का आदेश- ड्यूटी आवर में गायब रहें, तो वेतन नहीं

Lagatar Desk : सरकारी कर्मचारी कार्यालय में काम से गायब रहते हैं. ऐसी शिकायतें हर राज्य में है. इस बीच पंजाब सरकार ने एक आदेश जारी कर सरकारी कर्मचारियों को कहा है कि अगर वह ड्यूटी के दौरान गायब रहे तो उन्हें नो वर्क-नो पे माना (No Work, No Pay) जायेगा. ड्यूटी के दौरान कहीं जाने से पहले अनुमति लेना जरूरी होगा.

जानकारी के मुताबिक पंजाब सरकार की तरफ से जारी आदेश में सरकारी कर्मचारियों को चेतावनी दी गई है कि वे अपनी हाजरी लगाने के बाद काम के घंटों के दौरान दफ्तर से गायब न रहें. कार्मिक विभाग ने कहा है कि बिना इजाजत गायब रहने पर 'काम नहीं तो वेतन नहीं' का नियम लागू होगा और उसी के अनुसार वेतन रोक दिया जाएगा. 

इसके साथ ही बिना इजाजत गायब पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी. सभी प्रशासनिक विभागों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली, उनकी सांसद बेटी के ठिकानों पर पर ED रेड

National  News : अधिकारियों केअनुसार ED विदेशों में अवैध तरीके से धन भेजे जाने से जुड़े लेनदेन की तहकीकात कर रही है. जानकारी के अनुसार ED ने मिले इनपुट के आधार पर सुरक्षा बलों की उपस्थिति में एक साथ कई जगहों पर रेड डाली. ED अधिकारियों ने  सतीश जारकीहोली और उनकी बेटी से जुड़े परिसर में दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड खंगाले.

पूर्व सीएम मधु कोड़ा की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, आदेश सुरक्षित

Ranchi News : पिछली सुनवाई में ईडी की ओर से मामले में जवाब दाखिल किया गया था. निचली अदालत ने मधु कोड़ा के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लगे आरोप में ईडी की आरोप पत्र में दी गई राशि में बदलाव को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी थी, जिसे उन्होंने हाईकोर्ट में चुनौती दी है. और पढ़ें...

नेतन्याहू 23 सितंबर न्यूयॉर्क पहुंचेंगे, UNGA को संबोधित करेंगे, न्यूयॉर्क मेयर कर चुके हैं गिरफ्तारी की मांग

National  News : नेतन्याहू की यात्रा सुर्खियों में हैं, क्योंकि न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने उनकी गिरफ्तारी की मांग की है  दरअसल आईसीसी ने नवंबर 2024 में नेतन्याहू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था.  हालांकि नेतन्याहू की गिरफ्तारी संभव नहीं है,क्योंकि न्यूयॉर्क शहर के पास वारंट को लागू करने का अधिकार नहीं है... और पढ़ें...

Jharkhand Weather : 14 तक बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Ranchi News : आज 9 सितंबर को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे. कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है. कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.

बिहारः नीतीश से कभी झगड़ा नहीं, लालू पिता समान

Lagatar Desk: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि नीतीश कुमार से उनका कभी कोई निजी झगड़ा नहीं रहा है. इसी तरह लालू यादव उनके पिता समान है. समाचार एजेंसी एएलआइ से बात करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के साथ मैं पिछले 30 सालों से काम कर रहा हैं. उनसे कभी व्यक्तिगत झगड़े नहीं रहे. इसी तरह लालू प्रसाद यादव से उनके कभी निजी झगड़े नहीं रहे. बल्कि लालू जी तो उनके अभिभावक और पिता समान हैं.

चतरा :  टंडवा में बवाल, उग्र भीड़ ने पुलिस पर की पत्थरबाजी, थाना प्रभारी घायल

Chatra news : चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के सिदपा गांव में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प कि घटना घटी है. गांव में प्रेम-प्रसंग का कथित मामला सामने आने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई. घटना की सूचना पाकर मामला को शांत कराने सिदपा गांव पहुंची टंडवा थाना पुलिस की टीम पर उग्र भीड़ ने हमला बोल दिया. हमले में टंडवा थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक पप्पू शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गये हैं.   विस्तृत जानकारी के लिए क्लिक करें...

जहरीली शराब से 26 मौतें, राहुल गांधी ने कहा- मध्य प्रदेश देश की सबसे अधिक भ्रष्ट सरकार

National  News :  मध्य प्रदेश के सागर में हाल ही में जहरीली शराब पीकर कई लोगों की मौत हो गयी है. इस कारण राज्य का सियासी तापमान बढ़ गया है. कांग्रेस मोहन यादव सरकार पर हमलावर है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश को देश की सर्वाधिक भ्रष्ट सरकार   करार देते हुए कहा कि यहां शासन’ नाम की कोई चीज ही नहीं बची है.

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर मध्य प्रदेश  की भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया है. उन्होंने राज्य में घटी कई त्रासद घटनाओं का जिक्र किया है. उन्होंने  कुछ समय पूर्व इंदौर में दूषित पानी पीने से कई मासूमों की मौत सहित पिछले साल जहरीली कफ सिरप पीने के कारण हुई छोटे बच्चों की मौतौं का हवाला दिया है. राहुल गांधी ने ऐसे हादसों पर अपनाये जाने वाले सरकारी ढर्रे पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि पूरा मध्य प्रदेश जानता है कि  आगे क्या होने वाला है. कहा कि कुछ  लोग गिरफ्तार किये जायेंगे,  कुछ अधिकारियों को सस्पेंड कर जांच बैठायी जायेगी.

राहुल गांधी ने  इसे बस नाममात्र की खानापूर्ति बताया. पूछा कि  20 सालों से अधिक समय से राज्य में भाजपा सरकार काबिज है, लेकिन हादसों को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाये जा रहे. राहुल गांधी ने इन सभी मौतों की निष्पक्ष जांच किये जाने की मांगी कि जिससे  पूरी सच्चाई जनता के सामने आजाये. कहा कि सिर्फ छोटे कर्मचारियों को बलि का बकरा बनाकर मामला रफा-दफा करने की कोशिश न हो. 

दरअसल, सागर जिले के नौराज, बराज, बरौदिया, बंडा तहसील के घूघर सहित आसपास के गांवों में  लोगों ने अवैध रूप से बिक रही सस्ती देसी शराब का सेवन किया था. शराब पीने के कुछ ही समय बाद लोग उल्टी-दस्त करने लगे. लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया, लेकिन 26 लोगों की मौत हो गयी है.  130 से ज्यादा अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं. 

दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव ने राकेश मेहता ने की आत्महत्या

Lagatar Desk, New Delhi : दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव राकेश मेहता ने आत्महत्या कर ली है. उनका शव नोएडा स्थित उनके घर से बरामद किया गया है. वह वर्ष 2007 से लेकर 2010 तक दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव थे. उस दौरान दिल्ली में शिला दीक्षित की सरकार थी. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक राकेश मेहता का एक पत्र भी पुलिस को मिला है. 

पूर्व मुख्य सचिव ने अपने सुसाइड नोट में आत्महत्या की वजह मानसिक व स्वास्थ्य संबंधी समस्याों को बताया है. 

अमेरिका-ईरान युद्ध फिर भड़का, पांच तेल टैंकर पर हमला, तेहरान का अल्टिमेटम

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध फिर से तेज हो गया है. मंगलवार को फारस की खाड़ी में अमेरिकी सेना के हमले में ईरान के पांच तेल टैंकर तबाह हो गए. इसके साथ ही ईरान ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि इस हमले का जवाब दिया जायेगा.

Lagatar Desk : अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध फिर से तेज हो गया है. मंगलवार को फारस की खाड़ी में अमेरिकी सेना के हमले में ईरान के पांच तेल टैंकर तबाह हो गए. इसके साथ ही ईरान ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि इस हमले का जवाब दिया जायेगा.

ईरानी मीडिया ने सरकार के हवाले से कहा है कि कुवैत और बहरीन के बंदरगाहों पर जितने भी तेल टैंकर है, उसके क्रू मेंबर जहाज को छोड़ करके हट जायें. क्योंकि ईरान उन सभी तेल टैंकड़ों पर हमला करने वाला है. ईरान की सेना नहीं चाहती कि हमलों में कोई इंसान घायल हो या वो मारे जाये. 

दरअसल, अमेरिका होर्मूज और उसके आसपास नियंत्रण स्थापित करना चाहता है. लेकिन ईरान का दावा है कि होर्मूज उसका है, वह हर हाल में इस पर अपना कब्जा बरकरार रखेगा. इसके लिए वह अंतिम वक्त तक लड़ेगा. 

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक मंगलवार को जिन टैंकड़ों पर अमेरिकी नौसेना ने हमला कर तबाह कर दिया, वो सभी ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स से जुड़े थे. हमले के बाद पांचों टैंकड़ तबाह हो गये हैं. इसके साथ ही दुनिया भर में तेल की आपूर्ति पर एक बार फिर से सवाल खड़े हो गए हैं.

Live On Lagatar : 9 सितंबर की बड़ी खबरें, एक जगह पढ़ें

वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर के पुत्र प्रशांत किशोर को कांग्रेस संगठन में बड़ी जिम्मेदारी

Ranchi : कांग्रेस ने झारखंड में संगठन से जुड़ी एक अहम नियुक्ति की है. वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर के पुत्र प्रशांत किशोर को झारखंड कांग्रेस के एससी विभाग का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने 8 सितंबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया. कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रशांत किशोर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी.

 

कांग्रेस ने झारखंड के साथ छत्तीसगढ़ में भी एससी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की है. छत्तीसगढ़ में निर्मल कोसरे को यह जिम्मेदारी दी गई है. प्रशांत किशोर की नियुक्ति को झारखंड में कांग्रेस संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अब वह प्रदेश में एससी विभाग के संगठन और पार्टी से जुड़े कार्यक्रमों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही