Search

 
 
 

कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली, उनकी सांसद बेटी के ठिकानों पर  पर ED रेड

National  News : अधिकारियों केअनुसार ED विदेशों में अवैध तरीके से धन भेजे जाने से जुड़े लेनदेन की तहकीकात कर रही है. जानकारी के अनुसार ED ने मिले इनपुट के आधार पर सुरक्षा बलों की उपस्थिति में एक साथ कई जगहों पर रेड डाली. ED अधिकारियों ने  सतीश जारकीहोली और उनकी बेटी से जुड़े परिसर में दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड खंगाले.
 
सतीश जारकीहोली (फाइल फोटो)

National  News : कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली, उनकी बेटी और सांसद प्रियंका जारकीहोली ED रेड की जद में आ गये हैं. खबर है कि आज बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंत्री, उनकी सांसद बेटी सहित कुछ अन्य लोगों से जुड़े 18 ठिकानों पर  मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर छापा मारा है.  


अधिकारियों केअनुसार ED विदेशों में अवैध तरीके से धन भेजे जाने से जुड़े लेनदेन की तहकीकात कर रही है. जानकारी के अनुसार ED ने मिले इनपुट के आधार पर सुरक्षा बलों की उपस्थिति में एक साथ कई जगहों पर रेड डाली. ED अधिकारियों ने  सतीश जारकीहोली और उनकी बेटी से जुड़े परिसर में दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड खंगाले. 


 


 

अहम खबर है कि तीन महीने पूर्व 24 जून को प्रवर्तन निदेशालय ने आबकारी विभाग के एडिशनल कमिश्नर वाईडी मंजूनाथ के बेलगावी स्थित आवास पर रेड डाली थी. बता दें कि  मंजूनाथ, सतीश जारकीहोली के बहनोई हैं.  मंजूनाथ, बल्लारी से पूर्व सांसद देवेंद्रप्पा के बेटे हैं. उनकी पत्नी सतीश जारकीहोली और BJP विधायक रमेश जारकीहोली व बालचंद्र जारकीहोली की बहन हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही