Search

 
 
 

Ranchi News : SIR को लेकर SDO कार्यालय में भीड़, नोटिस के बाद पुराने दस्तावेज लेकर पहुंच रहे लोग

Ranchi News :  चुटिया के अमरालती कॉलोनी से पहुंचे रंजित कुमार राय ने बताया कि वर्ष 2003 में उनके पिता से संबंधित पहचान का रिकॉर्ड नहीं मिल पाया था. इसी मामले को लेकर वह एसडीओ कार्यालय पहुंचे हैं. उन्होंने बताया कि SIR प्रक्रिया के तहत पुराने दस्तावेज और पहचान से जुड़े रिकॉर्ड के संबंध में जानकारी मांगी गई है.
 
एसडीओ कार्यालय

Ranchi News :  रांची समेत पूरे झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया चल रही है. वर्ष 2003 की मैपिंग में जिन लोगों का नाम नहीं है, उन्हें आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के लिए नोटिस जारी किया जा रहा है. 

 

ऐसे में बड़ी संख्या में लोग वर्ष 2003 की मतदाता सूची, बूथ से संबंधित जानकारी और अन्य जरूरी दस्तावेज लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट कराने के लिए बुधवार को रांची एसडीओ कार्यालय पहुंचे. इनमें कई ऐसे लोग शामिल थे, जिन्हें SIR से संबंधित नोटिस जारी किया गया है. 

 

इसे भी पढ़ें

 

चुटिया के अमरालती कॉलोनी से पहुंचे रंजित कुमार राय ने बताया कि वर्ष 2003 में उनके पिता से संबंधित पहचान का रिकॉर्ड नहीं मिल पाया था. इसी मामले को लेकर वह एसडीओ कार्यालय पहुंचे हैं. उन्होंने बताया कि SIR प्रक्रिया के तहत पुराने दस्तावेज और पहचान से जुड़े रिकॉर्ड के संबंध में जानकारी मांगी गई है. 

 

वहीं, चुटिया निवासी वीरेंद्र शर्मा भी एसडीओ कार्यालय पहुंचे. उन्होंने बताया कि SIR के दौरान उनके कुछ दस्तावेज अधूरे जमा हो गए थे. वर्ष 2003 से संबंधित बूथ नंबर और वोटिंग सीरियल नंबर की जानकारी भी जमा नहीं हो पाई थी. अब इसी संबंध में आवश्यक दस्तावेज और जानकारी उपलब्ध कराने के लिए वह कार्यालय पहुंचे हैं. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही