Search

 
 
 

चक्रधरपुर :  दलकी गांव में डायन-बिसाही के शक में वृद्धा के साथ मारपीट, अस्पताल में भर्ती

Chakradharpur : घायल महिला की तबीयत बिगड़ने पर बुधवार को परिजन उसे चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है. परिजनों का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने सुमति महाली पर डायन-बिसाही का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट की.
 
वृद्धा से मारपीट

Shambhu Kumar


Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड के आसनतलिया पंचायत अंतर्गत दलकी गांव में डायन-बिसाही का आरोप लगाकर वृद्ध महिला (65 वर्षीय) के साथ बेरहमी से मारपीट की गई है. घटना मंगलवार की रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है. घायल महिला की पहचान जगदीश महाली की पत्नी सुमति महाली के रूप में हुई है.

 

घायल महिला की तबीयत बिगड़ने पर बुधवार को परिजन उसे चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है. परिजनों का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने सुमति महाली पर डायन-बिसाही का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट की.

 

इसे भी पढ़ें

 

परिजनों के अनुसार, महिला के साथ पहले भी दो बार इसी तरह मारपीट की जा चुकी है, जिससे पूरा परिवार भय और दहशत में है. पीड़ित परिवार ने चिकनी मुंडारी, मिलु मुंडारी, बाया मुंडारी, मोटू, तुराम और राजू समेत अन्य लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है.

 

घटना की सूचना मिलने पर चक्रधरपुर थाना की पुलिस अनुमंडल अस्पताल पहुंची और घायल महिला व उसके परिजनों से घटना की जानकारी ली. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही