Search

 
 
 

प्राथमिक शिक्षकों को खुशखबरी: 15 के बाद तबादले के लिए पोर्टल पर कर सकते हैं आवेदन

Ranchi News: झारखंड के प्राथमिक विद्यालयों के करीब 48 हजार से अधिक शिक्षकों को यह सुविधा लंबे इंतजार के बाद मिल रहा है. इस वजह से यह उनके लिए बड़ी खुशखबरी है. पोर्टल पर आवेदन करने की शुरुआत होने के बाद शिक्षक अपने जिला या जिला से बाहर में तबादला का अनुरोध कर पायेंगे. पहले सिर्फ जिला के भीतर आवेदन करने की सुविधा दी गई थी. हालांकि वह पोर्टल भी जारी नहीं हुआ था. अब नया पोर्टल बनाया गया है.
 
फाइल फोटो

Ranchi News: झारखंड के प्राथमिक शिक्षक जल्द ही तबादले के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसी माह के 15 तारीख के बाद वह ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. शिक्षा विभाग ने तबादले को लेकर तैयारी पूरी कर ली है. विभाग ने एक पोर्टल शुरु किया गया. अपने तबादले के लिए उसी पोर्टल पर शिक्षक आवेदन करेंगे.


झारखंड के प्राथमिक विद्यालयों के करीब 48 हजार से अधिक शिक्षकों को यह सुविधा लंबे इंतजार के बाद मिल रहा है. इस वजह से यह उनके लिए बड़ी खुशखबरी है. पोर्टल पर आवेदन करने की शुरुआत होने के बाद शिक्षक अपने जिला या जिला से बाहर में तबादला का अनुरोध कर पायेंगे. पहले सिर्फ जिला के भीतर आवेदन करने की सुविधा दी गई थी. हालांकि वह पोर्टल भी जारी नहीं हुआ था. अब नया पोर्टल बनाया गया है. 

 

इसे भी पढ़ें - 


शिक्षा विभाग के इस फैसले से वैसे शिक्षकों को लाभ मिलेगा, जो अपने घर के आसपास या पसंद के जिले या स्कूल में काम करना चाहते हैं. विभाग ने तबादले के पुराने अनुभवों को ध्यान में रखकर नया पोर्टल तैयार किया है. इससे पहले वर्ष 2019 और 2022 में तबादले के लिए ऑनलाइन अनुरोध मंगाने के लिए पोर्टल तैयार किया था. लेकिन टेस्टिंग के दौरान पोर्टल सही तरीके से काम नहीं कर पाया. इस कारण तबादला भी नहीं हो सका था. 


इसके बाद विभाग ने नई व्यवस्था तैयार करने पर काम किया. नया ट्रांसफर पोर्टल अप्रैल में ही तैयार हो गया था. लेकिन सुरक्षा जांच पूरी नहीं होने की वजह से इसे लॉन्च नहीं किया जा सका. अब सिक्योरिटी ऑडिट पूरा करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. विभागीय सूत्रों के मुताबिक, अगले दस दिनों में पोर्टल खुलेगा. 15 सितंबर के बाद पोर्टल के जरिये आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है.

Live News : 9 सितंबर की बड़ी खबरें, एक जगह पढ़ें

 

राज्य में 21,179 प्राथमिकी विद्यालय

राज्य में 21,179 प्राथमिक विद्यालय हैं. इन विद्यालयों में करीब 64 हजार सरकारी शिक्षक कार्यरत हैं. इसमें करीब 48 हजार सरकारी शिक्षक हैं. बाकी पारा टीचर और 10 सहायक शिक्षक हैं.

 

किसे मिलेगा प्राथमिकता

-असाध्य बीमारी से पीड़ित शिक्षक.
-अगर पति-पत्नी दोनों सरकारी कर्मचारी हैं.
-50 वर्ष से अधिक उम्र की महिला शिक्षिका.
-आपसी सहमति वाले म्युचुअल तबादले, पद व विषय समान हो.

आवेदन की शर्तें

नई व्यवस्था से लंबे समय से प्रतीक्षारत शिक्षकों को राहत मिलेगी. शिक्षकों को गृह जिले में पदस्थापन का अवसर मिलेगा. पारिवारिक परिस्थितियों के आधार पर भी आवेदन किया जा सकेगा. इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करना अनिवार्य होगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही