Sports News: एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने चीन के मोकी में बुधवार को भी अपना दबदबा बरकरार रखा. भारतीय टीम ने अपने आखिरी पूल ए मैच में चीनी ताइपे को एकतरफा मुकाबले में 15-0 से हराते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है. भारतीय कप्तान अनमोल एक्का ने छह गोल दागे. इसी के साथ जूनियर हॉकी एशिया कप 2026 में एक्का के गोलों की कुल संख्या 14 हो गई है.
इसे भी पढ़ें:
पांच बार की चैंपियन टीम भारत तीन जीत और एक ड्रॉ के साथ 10 अंकों के साथ पूल A में टॉप पर काबिज है. साउथ कोरिया नौ अंकों के साथ दूसरा स्थान पर है और सेमीफाइनल में पहुंच गई है. वहीं, जापान, इंडोनेशिया और ताइपे खिताब की दौड़ से बाहर हो गए और अब क्लासिफिकेशन मैच खेलेंगे.
मैच के पहले क्वार्टर में ताइपे का क्षेत्ररक्षण मजबूत रहा और भारत उसकी रक्षा पंक्ति को भेद नहीं पाया, लेकिन दूसरे क्वार्टर में भारत ने एक के बाद एक 6 गोल दागे. भारत के लिए आर्यन जेस ने 17वें मिनट में पहला गोल कर खाता खोला, उसके एक मिनट बाद प्रभदीप सिंह ने दूसरा गोल किया. इसके बाद गुरसेवक सिंह ने 22वें मिनट में तीसरा गोल किया. उसके बाद एक्का ने अपना पहला पेनल्टी कॉर्नर गोल में बदला. भारत ने हाफ-टाइम तक 6-0 से बढ़त बना ली.
तीसरा क्वार्टर में भारत ने 32वें, 33वें, 35वें और 45वें मिनट में गोल किये और 10-0 से आगे हो गई. आखिरी और चौथे क्वार्टर में भारत ने पांच गोल किए. भारतीय टीम ने चौथे क्वार्टर में 48वें, 51वें, 52वें मिनट में गोल दागे. भारत के लिए एक्का ने 6 गोल, आर्यन जेस ने तीन गोल, हरपाल दो गोल और अलावा प्रभदीप सिंह, गुरसेवक सिंह, अर्जुन संतोष हरगुडे और अजीत यादव ने एक-एक गोल किए.ट
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

