Ranchi News: रांची के RSS कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की कार्रवाई तेज हो गई है. दिल्ली से गिरफ्तार किए गए एक युवक को लेकर NIA की टीम पटना पहुंची है.
जानकारी के अनुसार, NIA की टीम पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र स्थित साईं कुसुम इन्फिनिटी अपार्टमेंट पहुंची. टीम यहां फ्लैट में छापेमारी कर कुछ संदिग्ध डिवाइस और अन्य सामान बरामद करने की कार्रवाई में जुटी है.
इसे भी पढ़ें -
बताया जा रहा है कि NIA की टीम तीन दिन पहले भी इसी अपार्टमेंट में पहुंची थी, लेकिन उस समय टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा था. अब गिरफ्तार युवक से पूछताछ और उसके कनेक्शन की जांच के आधार पर दोबारा कार्रवाई की जा रही है.
RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले से जुड़े इस मामले में NIA की जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है. एजेंसी हमले के पीछे की साजिश, आरोपियों के नेटवर्क और उनके संभावित कनेक्शन की जांच कर रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

