Ranchi News : झारखंड हाईकोर्ट में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की ओर से उन पर लगे आरोप में मनी लॉन्ड्रिंग की राशि बदलने को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई हुई. मामले में दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया. ईडी की ओर से वरीय अधिवक्ता अमित कुमार दास और अधिवक्ता सौरभ कुमार ने पक्ष रखा.
पिछली सुनवाई में ईडी की ओर से मामले में जवाब दाखिल किया गया था. निचली अदालत ने मधु कोड़ा के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लगे आरोप में ईडी की आरोप पत्र में दी गई राशि में बदलाव को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी थी, जिसे उन्होंने हाईकोर्ट में चुनौती दी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

