Search

 
 
 

यूएस ओपन: दो अरबपतियों की बेटियों के मुकाबले में जेसिका पेगुला सेमीफाइनल में, एमा नवारो बाहर

Sports News: जेसिका पेगुला और एमा नवारो दोनों ही स्टार टेनिस खिलाड़ी अमेरिकी है और दोनों के पिता ही अरबपति हैं. एमा नवारों के पिता बेन नवारो के मुकाबले जेसिका पेगुला के पिता टेरी पेगुला की कुल कमाई दोगुनी से भी ज्यादा है. जेसिका पेगुला के पिता टेरी पेगुला की कुल नेटवर्थ करीब 884 करोड़ रुपये है. जबकिस, एमा नवारो के पिता बेन नवारो की नेटवर्थ 304 करोड़ रुपये से थोड़ी ज्यादा है.
 
अमेरिकी टेनिस स्टार खिलाड़ी जेसिका पेगुला व एमा नवारो (फाइल फोटो)

Sports News: यूएस ओपन 2026 के महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में दो अरबपतियों की बेटियों के बीच हुए मुकाबले में जेसिका पेगुला ने एमा नवारो में 3-6, 6-4, 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं. आर्थर ऐश स्टेडियम में हुए मुकाबले में पेगुला ने एमा नवारो को 2 घंटे 21 मिनट तक चले मुकाबले में हरा दिया. अब पेगुला का सेमीफाइनल में बेलारुस की आर्यना सबालेंका से होगा.

 

इसे भी पढ़ें:

 

जेसिका पेगुला और एमा नवारो दोनों ही स्टार टेनिस खिलाड़ी अमेरिकी है और दोनों के पिता ही अरबपति हैं. एमा नवारों के पिता बेन नवारो के मुकाबले जेसिका पेगुला के पिता टेरी पेगुला की कुल कमाई दोगुनी से भी ज्यादा है. जेसिका पेगुला के पिता टेरी पेगुला की कुल नेटवर्थ करीब 884 करोड़ रुपये है. जबकिस, एमा नवारो के पिता बेन नवारो की नेटवर्थ 304 करोड़ रुपये से थोड़ी ज्यादा है. 

 


मैच जीतने के बाद पेगुला ने कहा के मैं अपना बेस्ट सर्व नहीं कर पा रही थी. बता दें, जेसिका पेगुला का यह चौथा ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल है. वह इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन के आखिरी चार में पहुंची थीं. सेमीफाइनल में पेगुला का मुकाबला पिछले दो बार की चैंपियन एरिना सबालेंका से होगा. सबालेंका ने लिंडा नोस्कोवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है. वह लगातार तीसरी बार खिताब जीतने से दो जीत दूर हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही