Search

चाईबासा की खबरें : पोक्सो एक्ट के तहत निर्मल दास को 22 साल का कारावास की सजा

Chaibasa (Sukesh Kumar) : अपर सत्र न्यायाधीश- प्रथम की न्यायालय द्वारा अभियुक्त निर्मल दास को धारा 6 पोक्सो एक्ट के तहत 22 साल कारावास तथा 20,000/- (बीस हजार) रूपये जुर्माना एवं धारा 366 भादवि में 07 (सात) साल कारावास तथा 5000/- (पांच हजार) रूपये जुर्माना की सजा सुनाई गई. मालूम हो कि महिला (चाईबासा) थाना काण्ड सं0-08/2019, 5 अक्टूबर 2019 धारा-363, 366, 376(2)(के), 376(2)(एन) भादवि एवं 4/6 पोक्सो एक्ट के अन्तर्गत मामला दर्ज कराया गया था. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ssp-gave-year-long-plan-to-police-officers/">धनबाद

: एसएसपी ने थानेदारों को दिया साल भर का प्लान
इसमें अभियुक्त निर्मल दास, गांव महुलसाई, थाना- मुफ्फसिल, जिला- पश्चिम सिंहभूम, चाईबासा को बनाया गया था. इसके विरूद्ध नाबालिग बच्ची को बहला फुसला कर घर में जबरदस्ती बार-बार दुष्कर्म करने के आरोप था. अनुसंधान के क्रम में चाईबासा पुलिस द्वारा अभियुक्त निर्मल दास को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. सभी साक्ष्यों को वैज्ञानिक तरीके से संग्रह करते हुए न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित किया गया. जिसके आधार पर उक्त काण्ड का विचारण के क्रम में सही पाया गया. इसे भी पढ़ें : ISRO">https://lagatar.in/isro-again-created-history-aditya-l-1-reached-suns-hello-orbit-pm-modi-congratulated/">ISRO

ने फिर रचा इतिहास: सूर्य के HELLO ऑर्बिट में पहुंचा आदित्य L-1, पीएम मोदी ने दी बधाई

चाईबासा : थर्ड जेंडर को नहीं मिल रहा सरकारी लाभ

  • डीसी से मुलाकात कर रखी अपनी मांगें
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Tritiy-Ling.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (Sukesh Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा क्षेत्र के रह रहे तृतीय लिंग समुदाय ने जिला उपायुक्त को अपनी समस्याओं को लेकर शनिवार को मुलाकात कर पत्र दिया. कहा कि पिछले चार वर्षों से तृतीय लिंग समुदाय उपायुक्त को पत्र देता आ रहा हैं. लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो पाई है. समुदाय हमेशा से आश्रय ग्रह सामुदायिक भवन शौचालय रोजगार जैसी विभिन्न चीजों की मांगों को लेकर उपायुक्त को पत्र दिया गया है. लेकिन अभी तक उनकी बातों को सुना नहीं गया और ना ही किसी तरह का कोई कार्य किया गया. इसे भी पढ़ें : ISRO">https://lagatar.in/isro-again-created-history-aditya-l-1-reached-suns-hello-orbit-pm-modi-congratulated/">ISRO

ने फिर रचा इतिहास: सूर्य के HELLO ऑर्बिट में पहुंचा आदित्य L-1, पीएम मोदी ने दी बधाई
मालूम हो कि उत्थान संस्थान जो तृतीय लिंग समुदाय के लिए कार्य करती है वह हमेशा इन मुद्दों पर पश्चिमी सिंहभूम रांची सरायकेला और पूर्वी सिंहभूम मे जागरूकता कर रही है. जिला उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि काम पर ध्यान दिया जाएगा और बहुत जल्द इनको किया जाएगा. मौके पर उत्थान संस्था के सचिव अमरजीत सिंह, कमेटी के पदाधिकारी मोबिलाइज आलिया, पायल संजना स्वीटी समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ssp-gave-year-long-plan-to-police-officers/">धनबाद

: एसएसपी ने थानेदारों को दिया साल भर का प्लान

चाईबासा : उपरूम-जुमुर कार्यक्रम सफल बनाने के लिए बनी रणनीति

  • आदिवासी हो समाज युवा महासभा की हरिगुटू में हुई बैठक
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Chaibasa-Uprum.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (Sukesh Kumar) : 14 जनवरी को सामाजिक मिलन समारोह उपरूम-जुमुर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आदिवासी हो समाज युवा महासभा के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इपिल सामड की अध्यक्षता में महासभा भवन हरिगुटू,चाईबासा में शनिवार को एक बैठक किया. बैठक में जानकारी दिया गया है कि उपरूम-जुमुर हर वर्ष चाईबासा में वार्षिक कार्यक्रम के रूप में आयोजन होते आ रहा है. अगले दो-तीन दिन में आयोजन कमिटि के अंतर्गत सभी तैयारी कमिटियों का गठन कर आदिवासी हो समाज युवा महासभा के सदस्यों को प्रभार देते हुए जिम्मेवारी सौंपा जाएगा. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-shrapnel-and-sand-dropped-on-roads-for-drain-construction-fear-of-accident/">लातेहार

: नाली निर्माण के लिए सड़कों पर गिराया छरी व बालू, दुर्घटना की आशंका
विशेष रूप से आयोजन स्थल को लेकर चर्चा हुआ है. जिसमें मानकी ललित सवैंया, दुर्गाचरण उर्फ मुण्डा सवैंया और कृष्णा सवैंया सहित रैयत परिवार इस आयोजन में बराबर सहयोग करते आये हैं. बीते कुछ अंतराल में किसी कार्यक्रम को लेकर कुछ भूल-चूक हुआ है. इसके लिए सामाजिक रूप से आदिवासी हो समाज महासभा तथा आदिवासी हो समाज युवा महासभा का पूरा परिवार रैयत परिवार से क्षमा प्रार्थी है. रैयत परिवार के इस सहयोग के प्रति हो समाज सदैव आभारी बना रहेगा. आदिवासी हो समाज युवा महासभा के पदाधिकारियों ने समाज के लोगों से इस आयोजन में सामाजिक और आर्थिक रूप से सहयोग करने के लिए अपील किया है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-postmortem-of-elephants-dead-body-done-remains-will-be-sent-to-forensic-lab/">चांडिल

: हाथी के शव का हुआ पोस्टमार्टम, फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा बिसरा
बैठक में महासभा राष्ट्रीय कमिटि के दियुरी सदस्य मैथ्यु देवगम, आदिवासी हो समाज युवा महासभा के महासचिव गब्बरसिंह हेम्ब्रम,संगठन सचिव सुशील सवैंया,कोषाध्यक्ष महर्षि महेन्द्र सिंकू,पूर्व संगठन सचिव सुनील सामड,पूर्व अनुमंडल अध्यक्ष शेरसिंह बिरूवा, सदस्य संजीव सिंकू,एडु चांपिया,सत्यव्रत बिरूवा,ओएबन हेम्ब्रम,सोना सेलेम हासदा,दूदूगर पिंगुवा,जामदार हेम्ब्रम,जगमोहन हेम्ब्रम आदि लोग मौजूद थे.  इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-tetulmari-police-station-suspended-for-giving-protection-to-illegal-coal-traders/">धनबाद

: अवैध कोयला कारोबारियों को संरक्षण देने के आरोप में तेतुलमारी थानेदार सस्पेंड

बिना समुचित प्रक्रिया पूर्ण किए ही अधिग्रहण करना गलत : सिंकू 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Chaibasa-Sinku.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (Sukesh Kumar) : जिला के अधिकारीगण और राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यकारी एजेंसी कोल्हान पोड़ाहाट के बहुफसली खतियानी जमीन को बिना समुचित प्रक्रिया पूर्ण किए ही अधिग्रहण करने का कार्य कर रही है. इसलिए झारखंड पुनरूत्थान अभियान अध्यक्ष,अनुसूचित जनजाति आयोग को उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के द्वारा चार सूत्री मांग पत्र प्रेषित कर जिला के अधिकारियों की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति की समीक्षा करने की मांग की गई है. इसे भी पढ़ें : चेकिंग">https://lagatar.in/in-the-name-of-checking-misbehavior-is-happening-against-mv-act-deepu-kumar-sinha/">चेकिंग

के नाम पर हो रही बदसलूकी एमवी एक्ट के खिलाफ : दीपू कुमार सिन्हा
यह प्रतिक्रिया झारखंड पुनरूत्थान अभियान के मुख्य संयोजक सन्नी सिंकु ने दी है. सन्नी सिंकु ने कहा कि एनएच 75 ई सड़क निर्माण कार्य के लिए चाईबासा और चक्रधरपुर में बायपास के आदिवासी और मूलवासियों का बहुफसली जमीन अधिग्रहण करने के लिए निविदा हो चुका है. जबकि पश्चिमी सिंहभूम जिला अनुसूचित जिला है. साथ ही कोल्हान में स्वशासन मानकी मुंडा व्यवस्था अंग्रेजी सरकार के समय से प्रवृत्त है. इसका बढ़िया उदाहरण जिला में ज़मीन जोत के बदले मालगुजारी यानी राजस्व वसूली मानकी मुंडा ही करते है. जबकि ऐसे स्वशासन व्यवस्था देश के किसी भी हिस्से में देखने को नहीं मिलता. साथ ही झारखंड हाई कोर्ट भी उल्लेखित व्यवस्था के पक्ष में निर्णय देते हुए जिला के उपायुक्त को रिक्त पद पर शीघ्र मानकी मुंडा को नियुक्त करने का आदेश जारी किए हैं. इसे भी पढ़ें : चेकिंग">https://lagatar.in/in-the-name-of-checking-misbehavior-is-happening-against-mv-act-deepu-kumar-sinha/">चेकिंग

के नाम पर हो रही बदसलूकी एमवी एक्ट के खिलाफ : दीपू कुमार सिन्हा
पांचवीं अनुसूची क्षेत्रों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर जनजातीय मंत्रालय,भारत सरकार की ग्रामीण विकास मंत्रालय जो कि भूमि संसाधन विभाग के नोडल मंत्रालय है. उसी तरह से राज्य में आदिवासी कल्याण मंत्रालय भूमि संसाधन विभाग के नोडल मंत्रालय है. लेकिन ऐसा प्रतीत होता है उपरोक्त उल्लेखित नोडल मंत्रालय द्वारा बिना सहमति प्राप्त किए ही जिला के आदिवासी मूलवासियों के बहुफसली कृषि भूमि को अधिग्रहण करने का प्रक्रिया पूर्ण करने की कोशिश कर रहे हैं. जबकि अनुसूचित क्षेत्रों या जिला में भूमि अधिग्रहण,पुनर्वास और पुनर्स्थापन अधिनियम 2013 जिसे संक्षेप में पारदर्शिता का अधिकार अधिनियमित किया गया है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-postmortem-of-elephants-dead-body-done-remains-will-be-sent-to-forensic-lab/">चांडिल

: हाथी के शव का हुआ पोस्टमार्टम, फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा बिसरा
अधिनियम का उद्देश्य संविधान के तहत स्थापित स्थानीय स्वशासन यानी कोल्हान पोड़ाहाट में मानकी मुंडा और ग्राम सभाओं के परामर्श से भूमि अधिग्रहण के लिए एक मानवीय सहभागी सूचित और पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करना है. जिससे भूमि मालिकों को कम से कम परेशानी है, लेकिन जिला के अधिकारीगण न तो प्रवृत्त स्वशासन व्यवस्था मानकी मुंडा से मशविरा कर रहे है,और न पारंपरिक ग्रामसभा से लिखित सहमति प्राप्त कर रहे है. प्रतिनिधिमंडल में झारखंड पुनरूत्थान अभियान के जिला संयोजक शैली शैलेंद्र सिंकु, अरिल सिंकू,आकाश टुडू शामिल थे. इसे भी पढ़ें : टिप्पणीः">https://lagatar.in/comment-questions-arise-from-the-murder-of-coal-transporter-abhishek-srivastava/">टिप्पणीः

कोल ट्रांसपोर्टर अभिषेक श्रीवास्तव की हत्या से उठते सवाल

रिम्स व एमजीएम हॉस्पिटल के ब्लड बैंक का रवैया चिंताजनक : लालू

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Chaibasa-Lalu-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (Sukesh kumar) : उरांव समाज रक्तदान समूह के मुख्य संचालक ब्लडमैन लालू कुजूर ने रांची के रिम्स और जमशेदपुर के एमजीएम हॉस्पिटल के ब्लड बैंक के रवैया पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि किसी भी मरीज को अगर रक्त की आवश्यकता पड़ती है तो समय पर दोनों हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में रक्त संबंधित ग्रुप का रक्त रहता ही नहीं है. ब्लड बैंक में कार्यरत कर्मचारियों का कहना होता है कि आप एक दाता संबंधित ग्रुप का लाकर दीजिए तो आपको रक्त मिलेगा. अगर समय दाता लाकर के दे भी दिया जाता है, तो समय पर रक्त उपलब्ध नहीं होता है. दूसरा या तीसरा दिन मिलता है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-tetulmari-police-station-suspended-for-giving-protection-to-illegal-coal-traders/">धनबाद

: अवैध कोयला कारोबारियों को संरक्षण देने के आरोप में तेतुलमारी थानेदार सस्पेंड
मालूम हो कि अखबार आदि के माध्यम से यह पता चलता है कि आए दिन विभिन्न संस्थाओं के द्वारा वृहत रक्तदान शिविर का आयोजन होता रहता है. वहां के कर्मचारियों से यह जानना चाहता हूं कि शिविर में दिया जा रहा रक्त आखिर कहा चला जाता है. मरीज को सासमय रक्त उपलब्ध नहीं हो पाती है. इस विषय में रांची और जमशेदपुर के जिला प्रशासन के साथ-साथ स्वास्थ्य मंत्रालय को ध्यान आकृष्ट करते हुए कहना चाहता हूं कि इस पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाए, ताकि मरीज को सा समय रक्त उपलब्ध किया जा सके. इसे भी पढ़ें : पश्चिमी">https://lagatar.in/news-from-west-singhbhum-a-herd-of-elephants-broke-the-house-in-padsa-panchayat-of-mazgaon/">पश्चिमी

सिंहभूम की खबरें : मझगांव के पडसा पंचायत में हाथियों के झुंड ने घर को तोड़ा
उन्होंने कहा कि चाईबासा में हमारी संस्था उरांव समाज रक्तदान समूह प्रतिदिन मरीज को रक्त की कमी को दूर करने हेतु प्रयासरत रहती है. इसके साथ ही साथ आज शहर में लगभग 50 से अधिक संस्थाएं बीच-बीच में रक्तदान शिविर का आयोजन करती है, ताकि मरीजों को रक्त की कमी ना हो, लेकिन झारखंड के यह दोनों महानगरों की स्थिति बहुत ही दयनीय है. इस पर विचार करना चाहिए. इसे भी पढ़ें : मैथन">https://lagatar.in/maithon-grand-trail-taken-out-from-chirkunda-on-shri-shyam-annual-festival/">मैथन

: श्री श्याम वार्षिक महोत्सव पर चिरकुंडा से निकाली गयी भव्य निशान यात्रा

चाईबासा :  जिले में 66316 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Chaibasa-Kisan-Helth.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (Sukesh Kumar) : पश्चिम सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता व उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा की मौजूदगी में कृषि, आत्मा, भूमि संरक्षण, सहकारिता, गव्य विकास, पशुपालन, मत्स्य, उद्यान विभाग तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. समीक्षा के दौरान बताया गया कि झारखंड कृषि ऋण माफी योजना तहत निर्धारित लक्ष्य 35589 के विरुद्ध 25569 किसानों का ई-केवाईसी कार्य पूर्ण कर लिया गया है. उक्त के तहत उपायुक्त के द्वारा वर्तमान समय में लंबित 229 किसानों का ई-केवाईसी करवाने सहित मृत/पलायन इत्यादि से संबंधित किसानों के नाम को छोड़कर शेष किसानों का ई-केवाईसी कार्य पुरा करवाने हेतु निर्देशित किया गया. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-shrapnel-and-sand-dropped-on-roads-for-drain-construction-fear-of-accident/">लातेहार

: नाली निर्माण के लिए सड़कों पर गिराया छरी व बालू, दुर्घटना की आशंका
समीक्षा के दौरान उपायुक्त के द्वारा कृषि विभाग अंतर्गत संचालित किसान क्रेडिट कार्ड योजना, एग्री स्मार्ट ग्राम योजना, समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना-सह-कृषक पाठशाला का आयोजन तहत संचालित कार्यों के प्रगति प्रतिवेदन का भी जायजा लिया गया. इस दौरान बताया गया कि जिले में 66316 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया है. जिले में पीपीपी मोड के तहत चाईबासा में संचालित मृदा जांच प्रयोगशाला में चालू वित्तीय वर्ष में 10000 जांच का लक्ष्य निश्चित है. जिसके आलोक में 6120 नमूनों का जांच किया गया है. इस पर उपायुक्त के द्वारा आगामी बैठक के पूर्व 8000 नमूना का जांच पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. बैठक में भूमि संरक्षण विभाग तहत संचालित कार्यों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि विभाग अंतर्गत 176 परकोलेशन टैंक निर्माण के विरुद्ध 127 तथा 120 तालाब जीर्णोद्धार के निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 25 पर और 72 डीप बोरिंग निर्माण लक्ष्य के विरुद्ध 40 का प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त है. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-shrapnel-and-sand-dropped-on-roads-for-drain-construction-fear-of-accident/">लातेहार

: नाली निर्माण के लिए सड़कों पर गिराया छरी व बालू, दुर्घटना की आशंका
समीक्षा बैठक के दौरान जिला पशुपालन विभाग अंतर्गत संचालित जोड़ा बेल वितरण व मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अलावा जिला गव्य विकास विभाग, जिला मत्स्य विभाग, जिला उद्यान विभाग तहत संचालित योजनाओं के प्रगति प्रतिवेदन का भी बिंदुवार जायजा लिया गया. बैठक में जिला सहकारिता विभाग की समीक्षा के क्रम में धन उठाव में गवन संबंधित वसूली हेतु संलिप्त 6 लैम्पस के कर्मचारियों पर सर्टिफिकेट केस करने हेतु जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देशित किया गया. साथ ही फसल राहत योजना तहत फसल एवं लैंड वेरिफिकेशन का कार्य 20 जनवरी 2024 तक प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक के माध्यम से पूर्ण कराने का भी निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-qualifications-to-start-surda-mines-fulfilled-hope-to-start-soon-ramdas/">मुसाबनी

: सुरदा माइंस चालू करने की अहर्ताएं हो गई पूरी, जल्द शुरू होने की उम्मीद : रामदास

चाईबासा : सड़क चौड़ीकरण नहीं करने का स्वागत होना चाहिए : गोप

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Chaibasa-Ram-Hari-Gop.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (Sukesh kumar) : चाईबासा–रांची– चाईबासा भाया जैंतगढ़ एनएच 75 मुख्य सड़क के चक्रधरपुर से चाईबासा हाटगमरिया तक सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य का विरोध नहीं स्वागत होना चाहिए. उक्त बातें आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के सिंहभूम लोकसभा प्रभारी रामहरि गोप जब ग्रामीण इलाकों में इन दिनों कई नई-नई सड़क एवं पुरानी सड़कों का लगातार चौड़ीकरण एवं रिपेयरिंग का कार्य जारी है. यह ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए काफी कारगर साबित हो रहा है. इसे भी पढ़ें : ISRO">https://lagatar.in/isro-again-created-history-aditya-l-1-reached-suns-hello-orbit-pm-modi-congratulated/">ISRO

ने फिर रचा इतिहास: सूर्य के HELLO ऑर्बिट में पहुंचा आदित्य L-1, पीएम मोदी ने दी बधाई
जब ग्रामीण इलाकों में आए दिन सड़क चौड़ीकरण हो सकता है तो फिर शहरी इलाकों में सड़क चौड़ीकरण क्यों नहीं वहीं एक और जिला के चाईबासा शहर के बीचों-बीच गुजरने वाली मुख्य सड़क जनहित के लिए काफी लाइफ लाइन है. जबकि कुछ चुनिंदा लोगों के द्वारा जैसे कि चौड़ीकरण पर रोक लगाने एवं विचार करने की अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द सड़क चौड़ीकरण को लेकर जिला उपायुक्त से मिलकर गुणवत्ता सड़क को लेकर चर्चा करेंगे. इसे भी पढ़ें : चेकिंग">https://lagatar.in/in-the-name-of-checking-misbehavior-is-happening-against-mv-act-deepu-kumar-sinha/">चेकिंग

के नाम पर हो रही बदसलूकी एमवी एक्ट के खिलाफ : दीपू कुमार सिन्हा
जिला मुख्यालय चाईबासा की मुख्य सड़क एवं मानव हित का लाइफ लाईन कहे जाने वाली सदर बाजार का मुख्य सड़क को दो लाईन नहीं बल्कि समय के हिसाब से चार लाईन की सड़क होनी चाहिए. आज के समय सड़क का चौड़ीकरण होगा उसे सड़क अगले पचास साल के प्लानिंग को देखते हुए चौड़ीकरण होना चाहिए. यदि शहर के बीच के सड़क का चौड़ीकरण नहीं होता है. तो ऐसे स्थिति में ग्रामीण इलाकों में भी एवं चाईबासा के चारों ओर बनने वाली रिंग रोड का भी जमकर विरोध किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : अवैध">https://lagatar.in/ed-sent-summons-to-cms-press-advisor-dc-and-vinod-singh-in-illegal-mining-case/">अवैध

खनन मामले में ईडी ने सीएम के प्रेस सलाहकार, डीसी और विनोद सिंह को भेजा समन

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत टेकराहातु में शिविर लगा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Chaibasa-Viksit-Bharat.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (Sukesh Kumar) : विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रखंड सदर, पंचायत टेकराहातु पंचायत भवन में शनिवार को शिविर लगाया गया. शिविर में डिजिटल वेन के माध्यम से लोगों को केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. कैंप में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चिकित्सा शिविर लगाया गया और उपस्थित ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच हुआ. शिविर में सैकड़ो लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराया. उज्वला गैस योजना का फॉर्म भरवारा गया. उपस्थित ग्रामीणों के बीच पंचायत मुखिया के हाथों कैलेंडर वितरित किया गया. इसे भी पढ़ें : टिप्पणीः">https://lagatar.in/comment-questions-arise-from-the-murder-of-coal-transporter-abhishek-srivastava/">टिप्पणीः

कोल ट्रांसपोर्टर अभिषेक श्रीवास्तव की हत्या से उठते सवाल
स्वयं सहायता समूह ग्रुप की महिलाऔ के द्वारा आप बीती बताई गई स्वयं सहायता समूह में जोड़ने के पूर्व उनके पास कोई रोजगार नहीं था और स्वयं सहायता समूह से जोड़ने के बाद समूह को बैंक से जोड़ा गया और बैंक के माध्यम से उन्हें लोन मिल जिससे समूह की टीम में वितरण कर आत्मनिर्भरता को बढ़ते हुए छोटा-छोटा रोजगार बहनों के द्वारा शुरू किया गया. जिससे आज वह अपने परिवार का गुजरवा कर करने के लिए सक्षम हो गई है. स्वयं सहायता समूह की दीदी धन्वन्ती कलुन्ड़ीया एवं हीरा मोती देवगन को सम्मानित किया गया. प्रखंड कृषि विभाग के द्वारा विकृति संबंधित जानकारी दी गई. जिसमें मुख्य रूप से मुखिया चांदनी कालुंड़िया, उप मुखिया मिरन पुरती, पूर्व विधायक जवाहरलाल बानरा, चंद्रमोहन तियू, प्रताप कटियार महतो, जय किशन बिरूली, राजेंद्र लगुरी, वासुदेव कुमार, निभारानी पुरती, गीता कलुन्ड़ीया, हीरामती देवगम, हरिश्चंद्र कालिंदी, संजीत कुमार सिंह, माधुरी पुरती, मोरन सिंह, कलुन्ड़ीया प्रकाश पुरती उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चेकिंग">https://lagatar.in/in-the-name-of-checking-misbehavior-is-happening-against-mv-act-deepu-kumar-sinha/">चेकिंग

के नाम पर हो रही बदसलूकी एमवी एक्ट के खिलाफ : दीपू कुमार सिन्हा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp