Search

 
 
 

Chaibasa News: 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान, जगन्नाथपुर पहुंचा न्याय रथ

झालसा रांची के निर्देशानुसार और प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा पश्चिमी सिंहभूम मौहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन व सचिव रवि चौधरी के नेतृत्व में 90 दिवसीय सघन विधिक जागरूकता व आउटरीच अभियान के तहत न्याय रथ जगन्नाथपुर पहुंचा
 

Sukesh kumar


Chaibasa : झालसा रांची के निर्देशानुसार और प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा पश्चिमी सिंहभूम मौहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन व सचिव रवि चौधरी के नेतृत्व में 90 दिवसीय सघन विधिक जागरूकता व आउटरीच अभियान के तहत न्याय रथ जगन्नाथपुर पहुंचा. वहां प्राधिकार के तत्वावधान में मुख्य बाजार स्थित राजकीय रसेल उच्च विद्यालय +2, जगन्नाथपुर में कानूनी जानकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. 

 

Uploaded Image

इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच स्वास्थ्य संबंधी अधिकारों, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तथा विधिक सहायता सेवाओं, प्राधिकार के कार्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था. कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के मुख्य एलएडीसी अधिवक्ता सुरेंद्र प्रसाद ने विद्यार्थियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की कार्यप्रणाली की जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि डालसा के निर्देश पर जरूरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाती है.

 

उन्होंने प्राधिकार के माध्यम से उपलब्ध सेवाओं तथा समाज में विधिक जागरूकता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी. वहीं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की प्रतिनिधि लक्ष्मी मुंडा ने जिले में संचालित टीकाकरण अभियान की जानकारी साझा करते हुए समय पर टीकाकरण के स्वास्थ्य लाभ, बीमारियों की रोकथाम व बच्चों व युवाओं के स्वास्थ्य संरक्षण में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला. 

 

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुषमा जोंको ने विद्यार्थियों को विद्यालय में संचालित लीगल लिटरेसी क्लब के उद्देश्य व लाभों की जानकारी देते हुए कहा कि ऐसे मंच विद्यार्थियों में संवैधानिक मूल्यों, अधिकारों व जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. 


कार्यक्रम के दौरान पारा लीगल वॉलंटियर उमर सादिक ने विद्यार्थियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा पुलिस थाना स्तर पर पारा लीगल वॉलंटियर की प्रतिनियुक्ति, उनकी भूमिका तथा जरूरतमंद व आम नागरिकों तक विधिक सहायता पहुंचाने की प्रक्रिया की जानकारी दी. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता दिखाई तथा स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा व विधिक अधिकारों से संबंधित विभिन्न विषयों पर साकारात्मक संवाद किया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही