Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chaibasa News : मंझारी में वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

पश्चिमी सिंहभूम जिला के मंझारी में वज्रपात की चपेट में आने से मंझारी थाना अंतर्गत इपिल सिंगी गांव निवासी 40 वर्षीय मंगल सिंह चांपिया की मौत हो गई. बताया जाता है कि बुधवार को दोपहर में अचानक आंधी तूफान के साथ तेज बारिश के साथ बिजली चमकने लगी.
Advertisement
Advertisement

Shambhu Kumar

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिला के मंझारी में वज्रपात की चपेट में आने से मंझारी थाना अंतर्गत इपिल सिंगी गांव निवासी 40 वर्षीय मंगल सिंह चांपिया की मौत हो गई. बताया जाता है कि बुधवार को दोपहर में अचानक आंधी तूफान के साथ तेज बारिश के साथ बिजली चमकने लगी. इसी दौरान मंगल सिंह चांपिया अपने खेत में काम कर रहा था.

 

तेज बारिश से बचने के लिए वह खेत के समीप एक इमली पेड़ के नीचे खड़े हो गए. अचानक बिजली कड़की और पेड़ पर गिरी. इसकी चपेट आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए. घटना के बाद उसे तुरंत उठाकर सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. इधर, घटना के बाद स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही