Search

 
 
 

Jamtara News : बकरीद से पहले सुरक्षा कड़ी, SP ने थानों का लिया जायजा

ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को लेकर जामताड़ा पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा व विधि-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया.
 

Jamtara : ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को लेकर जामताड़ा पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा व विधि-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया.

 

Uploaded Image

पुलिस अधीक्षक ने नारायणपुर, मुरली पहाड़ी टीओपी, करमाटांड़ थाना, ओपी समेत कई पुलिस प्रतिष्ठानों का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों और पुलिस पदाधिकारियों को पर्व के दौरान शांति व सौहार्द बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

 

एसपी ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, नियमित गश्ती बढ़ाने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

भ्रमण के दौरान पुलिस बल की तैनाती, सुरक्षा व्यवस्था, संचार व्यवस्था तथा आम लोगों की सुविधा को लेकर भी समीक्षा की गई. एसपी ने पुलिस अधिकारियों को स्थानीय लोगों के साथ समन्वय बनाकर शांतिपूर्ण माहौल में पर्व संपन्न कराने का निर्देश दिया.जामताड़ा पुलिस प्रशासन ने लोगों से भी आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही