Search

 
 
 

Palamu : नावाबाजार में BDO ने प्रमुख पति पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, DC-DDC से कार्रवाई की मांग

जिले के नावाबाजार प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी रेणू बाला ने प्रखंड प्रमुख के पति पर मानसिक प्रताड़ना और सरकारी कामकाज में हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए उपायुक्त और उप विकास आयुक्त को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है. इस पत्र पर प्रखंड कार्यालय के कई कर्मचारियों के हस्ताक्षर भी बताए जा रहे हैं.
 

Palamu : जिले के नावाबाजार प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी रेणू बाला ने प्रखंड प्रमुख के पति पर मानसिक प्रताड़ना और सरकारी कामकाज में हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए उपायुक्त और उप विकास आयुक्त को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है. इस पत्र पर प्रखंड कार्यालय के कई कर्मचारियों के हस्ताक्षर भी बताए जा रहे हैं.

 

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रमुख के पति कुशनाथ दुबे अक्सर प्रखंड कार्यालय पहुंचते हैं और सरकारी कार्यों में दखल देते हैं. कर्मचारियों से कार्यालय की गतिविधियों की जानकारी लेने और विभिन्न मामलों में दबाव बनाने की बात भी कही गई है. बीडीओ ने आरोप लगाया है कि उन्हें फोन पर अमर्यादित तरीके से बात कर मानसिक रूप से परेशान किया जाता है.

 

डीसी-डीडीसी को भेजे गए पत्र में यह भी कहा गया है कि प्रखंड प्रमुख नियमित रूप से कार्यालय नहीं आती हैं, जिससे जरूरी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर के लिए अलग व्यवस्था करनी पड़ती है. साथ ही सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और कर्मचारियों पर दबाव बनाने का भी आरोप लगाया गया है.

 

बीडीओ रेणू बाला ने कहा है कि लगातार दबाव और प्रताड़ना की वजह से वह मानसिक तनाव में हैं. उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही