Search

 
 
 

Dhanbad News : जोरिया में डूबने से बीसीसीएल कर्मी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बरोरा थाना क्षेत्र स्थित जोरिया में में डूबने से एक बीसीसीएल कर्मी की मौत हो गई. मृतक की पहचान न्यू कॉलोनी मुर्राईडीह निवासी सुभाष कुमार बाउरी के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
 
सुभाष बाउरी की फाइल फोटो.

Dhanbad : धनबाद जिले के बरोरा थाना क्षेत्र स्थित जोरिया में में डूबने से एक बीसीसीएल कर्मी की मौत हो गई. मृतक की पहचान न्यू कॉलोनी मुर्राईडीह निवासी सुभाष कुमार बाउरी के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


मिली जानकारी के अनुसार, सुभाष कुमार बाउरी घर के पास स्थित जोरिया में नहाने गए थे. नहाने के दौरान वह अचानक पानी में डूब गए. आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. स्थानीय लोगों बताया कि सुभाष बाउरी को मिर्गी की बीमारी थी. आशंका जताई जा रही है कि नहाते समय उन्हें अचानक दौरा पड़ा जिससे वह संतुलन खोकर गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई.

 


सुभाष के बेटे ने बताया कि परिवार को घटना की जानकारी करीब एक घंटे बाद मिली. परिजन व स्थानीय लोग जोरिया पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला. सूचना मिलते ही बरोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच, धनबाद भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. अचानक हुए इस हादसे से परिवार गहरे सदमे में है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही