Search

 
 
 

Dhanbad News  :  बैंक मोड़ में मिठाई दुकान में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक

जिले के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र स्थित एक मिठाई दुकान में बुधवार की सुबह अचानक भीषण आग लग गई. इस अगलगी में दुकान के अंदर रखे अधिकांश सामान जलकर राख हो गये. दुकान संचालक ने करीब पांच लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है. फिलहाल आग लगने के कारणों को लेकर अलग-अलग आशंकाएं जताई जा रही हैं और फायर विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है.
 

Dhanbad :  जिले के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र स्थित एक मिठाई दुकान में बुधवार की सुबह अचानक भीषण आग लग गई. इस अगलगी में दुकान के अंदर रखे अधिकांश सामान जलकर राख हो गये. दुकान संचालक ने करीब पांच लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है. फिलहाल आग लगने के कारणों को लेकर अलग-अलग आशंकाएं जताई जा रही हैं और फायर विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है.

 

Uploaded Image

 

जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह करीब सात बजे चौधरी स्वीट्स की दुकान से अचानक धुआं और आग की तेज लपटें उठने लगीं. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर विभाग और पुलिस को इसकी सूचना दी.

 

सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. दमकल कर्मियों की तत्परता के कारण आग आसपास की अन्य दुकानों और भवनों तक फैलने से बच गई,  जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.

 

Uploaded Image

 

इस घटना को लेकर दुकान संचालक बबलू चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रही है. उन्होंने कहा कि दुकान में रखा फर्नीचर, मिठाई बनाने के उपकरण, खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी सामान पूरी तरह जल गया. उनके अनुसार इस हादसे में लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है.

 

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकान में तेल गर्म करने के दौरान गैस सिलेंडर लीक होने से आग लगी होगी. लोगों ने आरोप लगाया कि दुकान के बाहर अवैध रूप से बड़े-बड़े चूल्हे लगाए जाते हैं, जिससे हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है.

 

Uploaded Image

 

स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि दुकान के ऊपर एक बुजुर्ग दंपति रहते हैं. अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था और कई लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी. घटना के बाद लोगों ने प्रशासन से इलाके में सुरक्षा मानकों की जांच और अवैध तरीके से लगाए गए चूल्हों व गैस कनेक्शनों पर कार्रवाई की मांग की है.

 

लोगों का कहना है कि बाजार क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है. फिलहाल फायर विभाग और प्रशासन की टीम आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आग शॉर्ट सर्किट से या गैस सिलेंडर लीकेज होने की वजह से लगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही