Search

Education News : UGC-NET आवेदन फॉर्म में 28 मई तक सुधार का मौका

Ranchi :  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी-नेट (UGC-NET) जून 2026 परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म में सुधार (Correction) की प्रक्रिया शुरू कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है और अपने फॉर्म में किसी प्रकार की त्रुटि सुधारना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन करेक्शन कर सकते हैं.

 

एनटीए द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, करेक्शन विंडो 26 मई  से 28 मई 2026 रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी. इसके बाद किसी भी प्रकार के बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी. एनटीए ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में सुधार के लिए केवल एक बार मौका दिया जाएगा. करेक्शन सबमिट करने के बाद आवेदन फॉर्म फ्रीज हो जाएगा और दोबारा बदलाव संभव नहीं होगा.


यदि उम्मीदवार द्वारा किए गए बदलाव के कारण अतिरिक्त शुल्क लागू होता है, तो उसका भुगतान ऑनलाइन माध्यमों जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई से करना अनिवार्य होगा.  शुल्क जमा नहीं होने पर बदलाव मान्य नहीं माना जाएगा. 

किसमें कर सकते हैं बदलाव 

एनटीए के दिशा-निर्देशों के अनुसार उम्मीदवार नीचे दिए गए विवरणों में सुधार कर सकते हैं:

- जन्म तिथि

- जेंडर (लिंग)

- श्रेणी (Category)

- उप-श्रेणी/PwBD

- विषय (Subject)

- परीक्षा शहर (Examination City)


इसके अलावा उम्मीदवार अपने नाम, पिता के नाम या माता के नाम में से केवल किसी एक विवरण में ही सुधार कर सकते हैं.

 

इसमें बदलाव संभव नहीं

उम्मीदवार निम्न जानकारी में कोई बदलाव नहीं कर सकेंगे:

- मोबाइल नंबर

- ई-मेल आईडी

- स्थायी व वर्तमान पता

- अपलोड की गई फोटो

- हस्ताक्षर


एनटीए ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे सभी बदलाव सावधानीपूर्वक करें, क्योंकि करेक्शन के बाद दोबारा अवसर नहीं दिया जाएगा.  किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी के लिए उम्मीदवार एनटीए हेल्पडेस्क नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//